कांवड़ मार्ग पर 40 लाख के नाले से बदलेगी निकासी व्यवस्था

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका प्रशासन ने जल निकासी के साथ आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवनिर्मित सीसी सड़कों व नाला निर्माण कार्य के रूप में विकास की सौगात जनता को समर्पित करने का क्रम जारी है। इसी क्रम में पालिका चेयरपर्सन ने शहर के तीन वार्डों में राज्य वित्त व 15वें वित्त आयोग के तहत प्राप्त धन राशि में करीब 86 लाख रुपये की लागत से पांच नवनिर्मित सीसी सड़कों और कांवड़ मार्ग पर जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए करीब 400 मीटर लंबे सीसी नाले का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने गुरूवार को जनता को विकास की सौगात देने के लिए कांवड़ मार्ग मदनी चौक से बझेड़ी अंडरपास तक सड़क के बाई ओर 15वें वित्त के तहत बनवाये गए सीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां पर 40 लाख रुपए की लागत से 390 मीटर सीसी नाला निर्माण कार्य कराया गया। वहीं वार्ड 52 में दो सीसी सड़कों व नाली निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर इनका शुभारंभ करते हुए जनता को समर्पित किया।
वार्ड 41 के सभासद हिमांशु कौशिक के साथ चेयरपर्सन ने आदर्श कॉलोनी में 8 लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का लोकार्पण किया। यहां मुख्य रूप से सभासद अमित कुमार, रवि पाल, विष्णु दत्त शर्मा, पुष्पेन्द्र तोमर आदि ने पालिका के इस कार्य की सराहना की। वार्ड 26 में साकेत कॉलोनी मुख्य मार्ग और ब्रह्मपुरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से दो नवनिर्मित सीसी सड़कों व नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां लोगों ने फूल मालाओं के साथ चेयरपर्सन का स्वागत किया। इस दौरान वार्ड सभासद देवेश कौशिक के साथ डॉ. अशोक सिंघल, अशोक त्यागी, राजेश गुप्ता, संजय गौतम, डॉ. संजीव गौतम, संदीप वत्स, आदेश गौतम, ज्योत्सना, नीरज गौतम, भावना सिंघल, लवी शर्मा, तरूण गुप्ता, ब्रज भूषण त्यागी, गणेश दत्त आदि लोगों ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम नगर सौंदर्यीकरण, सफाई, यातायात व्यवस्था, जल निकासी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जनसहयोग से हम मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित व आधुनिक नगर बनाने के अपने लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। इसी कड़ी में कुछ विकास कार्यों को पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया है। जल्द ही दायीं साइड नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इस पर पालिका करीब 40 लाख रुपये का बजट खर्च करने जा रही है। दोनों ओर सीसी नाले बनने से क्षेत्र के निवासियों और कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लापरवाही: निदेशालय से नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका में अधिकारियों की कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। नगर सृजन योजना के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर निदेशक, नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक में नगरपालिका की प्रतिभागिता दर्ज नहीं हो पाने को लेकर अनुपस्थिति पर निदेशक, स्थानीय नगरीय निकाय निदेशालय, लखनऊ की

महापौर किरण जैसल ने किया त्रिमूर्ति नगर चौराहे एवं मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वार्ड संख्या 44 त्रिमूर्ति नगर में गुरुवार को पार्षद अहसान अंसारी के प्रस्ताव पर कराए गए त्रिमूर्ति नगर चौराहे के निर्माण कार्य तथा त्रिमूर्ति मंदिर के बाहरी हिस्से के सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगर निगम

किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा-चौधरी ऋषिपाल अंबावता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अलकनंदा मैदान पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर के दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसान ही देश का असली राजा है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा जा रहा

जान से मारने की नीयत से गाली चलाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के आरोपी को लकसर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 10 जून को

स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विद्युत विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विभाग पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जाने का आरोप भी लगाया। यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना व प्रदेश महासचिव दिव्यांग अग्रवाल ने कहा कि

श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ से यात्री को खोया बैग वापस मिला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्यामपुर पुलिस के जवान की सूझबूझ और डयूटी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा के चलते ऑटो में छूटा यात्री का बैग वापस मिल गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदा उत्तर प्रदेश से मां चंडी देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालु रजनीश कुमार का बैग गलती से ऑटो में छूट गया। बैग में उनका कीमती सामान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal