कांवड़ मार्ग की बदलेगी तस्वीर, 40 लाख के नए नाले का होगा निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद ने ठोस कदम उठाते हुए जल निकासी और नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नवनिर्मित सीसी सड़कों और सीसी नाले के निर्माण कार्य के रूप में विकास की ये सौगात जनता को समर्पित करने का अपना क्रम जारी रखा गया है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शहर के तीन वार्डों में राज्य वित्त एवं 15वें वित्त आयोग के अन्तर्गत प्राप्त धनराशि में करीब 86 लाख रुपये की लागत से पांच नवनिर्मित सीसी सड़कों और कांवड़ मार्ग पर जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए करीब 400 मीटर लंबे सीसी नाले का लोकार्पण कर इन्हें जनता को समर्पित किया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एक बार फिर जनता को विकास की सौगात देने के लिए फील्ड में उतरीं उन्होंने कांवड़ मार्ग पर मदनी चौक से बझेडी अंडर पास तक सड़क के बाई और 15वें वित्त के अन्तर्गत बनवाये गये सीसी नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां पर 40 लाख रुपये की लागत से 390 मीटर सीसी नाला निर्माण कार्य कराया गया है। इसके साथ ही वार्ड 52 में ही दो सीसी सड़कों और नाली निर्माण का कार्य पूर्ण होने पर इनका भी शुभारंभ करते हुए जनता को समर्पित किया। यहां पर वार्ड सभासद पति वाजिद अली ने स्थानीय नागरिकों के साथ पालिकाध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया और आभार जताया।
वार्ड 41 के सभासद हिमांशु कौशिक के साथ पालिकाध्यक्ष ने आदर्श कालोनी में आठ लाख रुपये की लागत से तैयार सीसी सड़क का भी लोकार्पण किया। यहां पर मुख्य रूप से सभासद अमित कुमार, रवि पाल, विष्णु दत्त शर्मा, पुष्पेन्द्र तोमर आदि स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका के इस कार्य की सराहना करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम बताया और आभार जताया। वार्ड संख्या 26 में साकेत कालोनी मुख्य मार्ग और ब्रह्मपुरी में करीब 30 लाख रुपये की लागत से दो नवनिर्मित सीसी सड़कों और नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। यहां लोगों ने फूल मालाओं के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का स्वागत किया। सभासद देवेश कौशिक के साथ डॉ. अशोक सिंघल, अशोक त्यागी, राजेश गुप्ता, संजय गौतम, डॉ. संजीव गौतम, संदीप वत्स, आदेश गौतम, ज्योत्सना, नीरज गौतम, भावना सिंघल, लवी शर्मा, तरूण गुप्ता, ब्रज भूषण त्यागी, गणेश दत्त आदि लोगों ने उनका अभिनंदन और स्वागत किया।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम नगर के सौंदर्यीकरण, सफाई, यातायात व्यवस्था, जल निकासी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देकर शहर को मॉडल सिटी बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। जनसहयोगी से हम मुजफ्फरनगर को एक स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक नगर बनाने के अपने लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। इसी कड़ी में कुछ विकास कार्यों को पूर्ण कराकर जनता को समर्पित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर बाई ओर का नाला तैयार कर लिया गया है। अब जल्द ही दायीं साइड का नाला निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। इस पर भी पालिका करीब 40 लाख रुपये का बजट खर्च करने जा रही है। दोनों ओर सीसी नाले बनने से क्षेत्र के निवासियों और कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जिससे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई