मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा-पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी अपने परिवारों के साथ एक दिवसीय उपवास रखकर इस बार पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे।
शिक्षक दिवस पर आयोजित “परिवार संग उपवास” कार्यक्रम देशभर के कर्मियों के अधिकारों की रक्षा, सम्मानजनक वृद्धावस्था के लिए पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को मजबूत करने का प्रयास है। अटेवा जिलाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार गर्ग ने बताया कि 5 सितंबर को जनपद के सभी विद्यालयों, कार्यालयों, विभागों में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी अपने परिवार सहित इस दौरान उपवास रखकर केंद्र व राज्य सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की अपील करेंगे। अटेवा का साफ संदेश है कि पुरानी पेंशन बहाल करो वरना संघर्ष और तेज होगा। सभी शिक्षक व कर्मचारी 05 सितंबर को परिवार संग उपवास, 01 अक्टूबर को ट्विटर अभियान एवं 25 नवंबर को दिल्ली में पुरानी पेंशन बहाली हेतु हुंकार रैली का आयोजन करेंगे। अटेवा इकाई ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। अटेवा संयोजक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनपद के कर्मचारियों से अपील करते हैं कि वे उपवास कार्यक्रम में परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को बुलंद करें।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






