मुजफ्फरनगर। मौ. लक्ष्मण विहार में हिन्द मजदूर किसान समिति के बैनर तले गुरूवार को सहयोगियों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में समिति के प्रवक्ता अमित सिंह ने बताया कि हिन्द मजदूर किसान समिति पिछले कई वर्षों से आपदा के समय में मजदूर किसानों की सहायता के लिए उनके साथ खड़ी रहती है। इसी क्रम में हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन ने अपने निजी बैंक खाते से हिमाचल प्रदेश और पंजाब में आई आपदा में पीड़ितों के लिए 51-51 हजार रुपए की धनराशि का सहयोग किया। उन्होंने 51 हजार रुपए हिमाचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष एवं 51 हजार रुपए पंजाब प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए।
उन्होंने बताया कि जल्द हिन्द मजदूर किसान समिति हरियाणा क्षेत्र के किसानों का एक समूह राहत सामग्री लेकर पंजाब के लिए रवाना होगा। साथ ही जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर एवं हरिद्वार के मजदूर किसान खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हिंद मजदूर किसान समिति फसल से पहले नस्ल बचाने का प्रयास निरंतर कर रही है। हम ये मानते हैं कि फसल तो हम बचा लेंगे, लेकिन नस्ल बचाना ज्यादा जरूरी है। इस दौरान नवीन, रविकांत, सुभाष, अरविंद, विनोद, अरविंद चांदपुर, मोहित आदि मौजूद रहे।

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस






