रिमझिम बौछारों बीच नुमाइश मैदान में दौड़े जनपद के युवा

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते तीन दिनों से मौसम के बदले मिजाज और रिमझिम बौछारों के बीच में मंगलवार को जनपद मुजफ्फरनगर के युवाओं ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के चलते पूरे जोश, उत्साह व उमंग के बीच भारतीय सेना भर्ती रैली की तय सीमाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। हालांकि सुबह से शुरू हुई मौसमी बरसात ने इस बीच कई युवाओं को अपनी जद में लेते हुए उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया, लेकिन उसके बावजूद युवाओं का बढ़ते जोश के आगे सेना के अफसर भी आश्चर्यचकित दिखें। मंगलवार को सामान्य ड्यूटी के लिए अंतिम दिन मुजफ्फरनगर के लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहे कुल 945 अभ्यर्थियों में से अधिकांश ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया।
मोदी सरकार की भारतीय सेना अग्निपथ योजना के अन्तर्गत पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान के निजी प्रयासों से जिले में प्रारंभ अग्निवीर सेना भर्ती रैली में नगर के मेरठ रोड स्थित भर्ती स्थल पर मंगलवार को सामान्य ड्यूटी के लिए मुजफ्फरनगर जनपद के युवाओं को पूरे जज्बे एवं दमखम के साथ दौड़ के माध्यम से भर्ती रैली में जगह निर्धारित करने के लिए जोश दिखाया। हालांकि इस बीच बारिश के चलते देर से शुरू हुई दौड़ प्रक्रिया को कई दौर में पूर्ण कराया गया, जिसमें अफसरों ने युवाओं की क्षमता की परख के साथ शरीरिक मापदंड के बूते युवाओं ने देश सेवा के लिए कसौटी पर खरा उतरने के बाद स्वर्णिम अवसर देने की पहल की। इस बीच युवाओं में भर्ती प्रक्रिया को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
नगर के मेरठ रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम और नुमाइश ग्राउंड में बीते 22 अगस्त से शुरू अग्निवीर भर्ती रैली प्रक्रिया के बीच अग्निवीर भर्ती के जनरल ड्यूटी समेत अन्य सेवाओं के लिए शुरू भर्ती प्रक्रिया में मंगलवार की सुबह से हुई रिमझिम बारिश के बीच मुजफ्फरनगर जनपद की सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसील के 945 युवाओं ने सेना अफसरों की तय अग्नि परीक्षा में प्रतिभाग किया, जिसमें कई दौर में बारिश के रूक जाने के बाद इन युवाओं को नुमाइश ग्राउंड में दौड़ प्रक्रिया में शामिल होने के साथ ही अन्य परीक्षाओं से गुजरने का मौका दिया। दिनभर बारिश होने से कई युवाओं को मैदान में गिर जाने से मायूस भी होना पड़ा। इससे पूर्व सोमवार रात्रि में प्रवेश पत्रों की जांच के बाद में युवाओं को भर्ती रैली स्थल मैदान में प्रवेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal