अग्निवीर तकनीकी ड्यूटी के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मानसून की मार ने इस बार देश के अधिकांश हिस्सों को धो डाला है। इस बार अगस्त माह के बाद सितम्बर माह में आफत की बारिश की जद में आने से मेरठ और मुजफ्फरनगर के युवाओं को भर्ती रैली में बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। बीते दो दिनों की जारी भर्ती रैली में सेना अधिकारियों के द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बजाए नुमाइश ग्राउंड पर दौड़ कराने का निर्णय काफी हद तक सफल रहा और युवाओं के मैदान में रपटने की घटनाओं में कमी लाने के साथ जलभराव की बड़ी समस्या से भी नहीं जूझना पड़ा।
भारतीय थल सेना भर्ती मेरठ कार्यालय द्वारा नुमाइश ग्राउंड एवं चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीते 22 अगस्त से प्रदेश के 13 जिलों की 54 तहसीलों के 17 हजार अभ्यर्थियों की प्रारंभ हुई भर्ती रैली में दौड़ समेत अन्य शारीरिक परीक्षाओं से गुजरने को मौका मिला। मंगलवार में भर्ती रैली में नुमाइश कैंप व चौ. चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपद मुजफ्फरनगर के 945 अभ्यर्थी दौड़ समेत अन्य तमाम परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ा। अब यहां बुधवार को अग्निवीर तकनीकी ड्यूटी के लिए पूर्व में चयनित किए गए 1189 अभ्यर्थियों को मंगलवार देर रात्रि भर्ती रैली स्थल में जांच के बाद प्रवेश दिलाया गया। इन अभ्यर्थियों में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर के युवा शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal