हद! दो सभासदों ने ही कब्जा ली नगर पालिका की भूमि

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में जिम्मेदारों की उपेक्षा व अनदेखी से भ्रष्टाचार चरमोत्कर्ष पर है, ऐसे में पालिका में सांप्रदायिक भाईचारा निभाते हुए दो सभासदों ने पालिका भूमि पर ही अपना कब्जा कर लिया। मामले में शिकायत होने पर नगर पालिका प्रशासन नींद से जागा और एक मामले में तत्परता के बीच पालिका संपत्ति विभाग ने उक्त भूमि कब्जामुक्त कराते हुए सभासद के ताले तुड़वाकर अपना ताला डाल दिया, वहीं दूसरे मामले में विभागीय समिति गठन करते हुए अपनी भूमि वापस पाने की तैयारी कर रही है।
नगरपालिका परिषद् में संपत्ति पर हो रहे कब्जों की शिकायतों के बीच दो सभासदों के पालिका की भूमि को कब्जाने के आरोप सामने आए हैं। उक्त मामलों में बताया गया है कि वार्ड 27 के तहत मीनाक्षी चौक के पास नगर पालिका के क्वार्टरों के पास ही पालिका की भूमि, जिस पर कुछ निर्माण भी है। इसी भूमि पर एक सभासद ने अपना कब्जा करते हुए दरवाजा लगाने के बाद ताला डाल लिया, जबकि उक्त भूमि पालिका की संपत्ति है। इस मामले में शिकायत हुई तो ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के आदेश पर संपत्ति विभाग ने भागदौड़ कर जांच की, जिसमें शिकायत सही साबित होने के साथ पालिका भूमि पर सभासद का कब्जा पाया गया। विभाग ने रिपोर्ट दी तो चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आदेश पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने संपत्ति से सभासद के कब्जे को टीम भेजकर हटाने के साथ सभासद के ताले तुड़वा कर पालिका का ताला लगवाते हुए संपत्ति अपनी निगरानी में ली। वहीं रुड़की रोड पर पुलिस चौकी के पास वार्ड 32 में पालिका की संपत्ति पर एक सभासद ने कब्जा करते हुए अपना कार्यालय तक बना लिया। शिकायत होने के बाद पालिका प्रशासन ने जांच की। पहले तो अज्ञात के खिलाफ नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन जांच में सभासद का नाम सामने आने पर नोटिस जारी करते हुए पालिका भूमि से अवैध कब्जा छोड़ने के लिए कहा गया। इसमें सभासद ने भूमि को अपनी बताते हुए जवाब दिया है कि उस पर वो बीते 12 वर्षों से काबिज हैं। मामला पेचीदा हुआ तो ईओ के आदेश पर संपत्ति विभाग ने इसमें कानूनी सलाह लेते हुए कानून के रास्ते से भूमि को सभासद से कब्जामुक्त कराने की तैयारी है।

इन्होंने कहा-
पालिका के संपत्ति विभाग के प्रभारी अधिकारी एई निर्माण नैपाल सिंह ने बताया कि नगर क्षेत्र में दो स्थानों पर पालिका की अचल संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। मीनाक्षी चौक के पास संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाकर उसको अपनी निगरानी में ले लिया गया है, जबकि रुड़की चुुंगी के पास वाली संपत्ति में अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए जांच में पाया गया है कि यहां पालिका के द्वारा भूमि पर शौचालय निर्माण कराया गया था। इसी को एक सभासद द्वारा कब्जाया गया है। यहां गेट और अन्य निर्माण कर कार्यालय बनाया है। इस मामले में ईओ के निर्देश पर विधिक राय ली है। उसके अनुसार राजस्व विभाग व पालिका के संपत्ति तथा निर्माण विभाग से संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही की जायेगी। रक्षाबंधन के बाद कब्जा हटवाने की पूरी तैयारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*तिरंगा हमारी आन, बान और शान : मंत्री कपिल देव अग्रवाल*

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुजफ्फरनगर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मुजफ्फरनगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने सभी मंडलों में पहुंचकर यात्रा में सहभागिता की तथा नागरिकों का उत्साहवर्धन

🐘*आइडियल किड्स के नन्हे बच्चों ने उत्साह के साथ मनाया ‘विश्व हाथी दिवस’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में बच्चों को प्रकृति और जानवरों के प्रति जागरूक करने के लिए ‘विश्व हाथी दिवस’ बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल को सुंदर गुब्बारों और हाथियों के कट-आउट्स से सजाया गया था।नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथियों के सुंदर मुखौटे और कॉस्ट्यूम पहनकर आए थे,

हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने लगाया फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म-7 के कथित दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फॉर्म-7 का दुरुपयोग कर वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। प्रेस

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा

यूजीसी के विरोध में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने निकाली कांवड़ यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने यूजीसी नियमों के विरोध में बिरला घाट से शिवमूर्ति तक कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान अखाड़े के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए यूजीसी रोल बैक, काला कानून वापस लो के नारे लगाए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित

सावन की शिवरात्रि पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन के शिव मंदिर में हुई पूजा अर्चना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सावन की शिवरात्रि के पावन अवसर पर वर्षों से बंद पड़े बसंत भवन स्थित प्राचीन शिव मंदिर के कपाट पुनः पूजा-अर्चना के लिए खोले गए। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने मंदिर पहुंचकर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। मेयर किरण जैसल ने भगवान शिव का जल,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal