शबरी चरित्र व भक्तों महिमा पर केंद्रित रही श्रीराम कथा

Share :

मुजफ्फरनगर। श्रीराम कथा महोत्सव के बीच सोमवार को 8वें दिन एसडी कॉलेज मार्किट मंदिर परिसर में कथा व्यास राष्टÑीय संत अरविंद जी महाराज की श्रीमुख से चल रही श्रीराम कथा में शबरी चरित्र, गंगा उतरने, चित्रकूट निवास एवं दशरथ परमधाम गमन कथा का विस्तार से वर्णन किया। भावपूर्ण एवं भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में संपन्न श्रीराम कथा में अरविन्द महाराज व उनके सुपुत्र अभिषेक जी ने शबरी चरित्र एवं जटायु, गिलहरी, कबंध जैसे अन्य अनन्य भक्तों की भक्ति को समर्पित प्रसंगों के माध्यम से भक्तों पर अमृतमयी ज्ञान वर्षा की। कथा पंडाल में इस बीच जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। मंच और पंडाल की दिव्यता, साज-सज्जा व व्यवस्था अद्वितीय रही।
व्यासपीठ से महाराज श्री ने विभिन्न प्रसंगों का चरित्र चित्रण करते हुए कहा कि भगवान श्री राम, मां जानकी एवं भाई लक्ष्मण के साथ जब वन में पहुंचते हैं तो वहां उनकी मुलाकात निषाद राज से होती है। निषादराज प्रभु से अपने घर चलने की बात कहते हैं लेकिन प्रभु कहते हैं कि पिता की आज्ञा कुछ और ही है। इसके बाद प्रभु वहीं जंगल में विश्राम करते हैं और लक्ष्मण प्रभु के सोने के बाद पहरा देने लगते हैं। प्रभु ने सुमंत्र को समझाकर वापस भेज दिया और खुद गंगा किनारे पहुंचे और केवट से गंगा पार जाने के लिए नाव मांगते है, लेकिन केवट नाव लेकर नहीं आता और कहता है कि प्रभु हमें आप का भेद मालूम है। केवट कहता है..मांगी नाव न केवट आना, कहइ तुम्हार मरमु मैं जाना….यानि जिसके छूते पत्थर की शिला स्त्री बन गई, मेरी नाव तो काठ की है वह कहीं स्त्री बन गई, तो फिर मैं लुट जाऊंगा, मेरी रोजी रोटी खत्म हो जाएगी। हे प्रभु, यदि पार जाना चाहते हो तो मुझे चरण पखारने को दो। उन्होंने कहा कि केवट की इच्छा पूर्ण होने के बाद गंगा जी पार करके प्रभु प्रयाग पहुंचे और वहां स्नान पूजा करने के बाद भरद्वाज के आश्रम पहुंचे। रात्रि विश्राम करने के बाद चित्रकूट पहुंचे, जहां बाल्मिकी मुनि से मिले। उधर, पुत्र वियोग में राजा दशरथ का निधन हो गया। इन्हीं प्रसंगों के बीच महाराज श्री ने केवट के माध्यम से बुलेटिन का जिक्र करते हुए कहा कि महाराज उसमें मैंने आपका फोटो देखा था, जहां एक पत्थर महिला का रूप धारण करने के बाद अंर्तध्यान हो गया था, ऐसे में मैं बिना आपके पांव धोएं नाव पर गंगा पार नहीं करा पाऊंगा। श्रीराम कथा महोत्सव में मुख्य यजमान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, आकाश कुमार, नीरज कुमार के अलावा योगेंद्र मित्तल रहे। वहीं प्रसाद व्यवस्था गर्ग स्वीट्स रोशन लाल गर्ग एवं अशोक गर्ग ने की। इस दौरान कथा में नगर एवं जिले की प्रमुख सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक हस्तियों की इस बीच गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ, पूजा दुआ, रमेश सार्इं, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, ललित अग्रवाल (भारती एड.), उमेश गर्ग, प्रवीण गोयल, अशोक तायल, अनिल धमीजा, रमेश खुराना, अजय गुप्ता, पवन नागर, यश अग्रवाल, संजय भाटिया, पंकज गर्ग, नितिन मित्तल, मुकेश शर्मा, कुलदीप गुप्ता, नरेश बंसल, राजू गोयल, राजू (टैंट वाले), योगेश सिंघल, विजय तागरा, अनुराग गर्ग, श्याम जसूजा, सतप्रकाश मित्तल, रक्षित नामदेव, पवन छाबड़ा,नरेश पोपली, पूजा त्यागी आदि रहे। मंच संचालन अनिल नामदेव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

मुजफ्फरनगर जिला सहकारी बैंक शताब्दी वर्ष में प्रवेश, भव्य समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। किसानों, छोटे व्यापारियों एवं ग्रामीण अंचलों की आर्थिक प्रगति में पिछले 99 वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड आज अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर बैंक मुख्यालय स्थित सभागार में भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई