कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराने को अफसरों ने किया मंथन

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की सबसे लंबी एवं ऐतिहासिक धार्मिक यात्राओं में शुमार कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने जिले में संचालित कांवड़ सेवा शिविर संचालकों के साथ बैठक करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अधीनस्थों को इन कांवड़ शिविर संचालकों की समस्याओं का समय रहते निदान करने के निर्देश दिए।


शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने सभी कांवड़ शिविर संचालकों से कहा कि हम और आप सबको मिलकर कांवड़ माह को सकुशल संपन्न कराना उद्देश्य है, जिसमें आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि जिले में कांवड़ सेवा शिविर लगाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य होगा, जिसमें नगरीय क्षेत्र मेें लगने वाले शिविरों को लगाए जाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट द्वारा अनुमति दी जाएगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए संबंधित एडीएम की अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सीसीटीवी कैमरों, पेयजल आपूर्ति, टॉयलेट, साफ-सफाई, फायर सेफ्टी, विद्युत वायर खुले में न हो, इसके लिए अतिरिक्त ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि यदि कहीं किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो उच्च अधिकारियों को अवश्य अवगत कराया जाए। इसके साथ उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग में सड़कों में जहां-जहां पर गड्ढे भरने से छूट गए हैं उनको तत्काल ठीक कराया जाए तथा जहां पर बिजली के तार ऊंचे होने से रह गए हैं, उन्हें ऊंचा किए जाने तथा ट्रांसफार्मर एवं पोल आदि को प्लास्टिक की पॉलिथीन से कवर व व्यवस्थित ढंग से ठीक कराने के लिए विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए।
बैठक में एसएसपी संजय वर्मा ने सभी कांवड़ शिविर संचालकों को धर्म एवं संस्कृति से जुड़ने के साथ देश को सर्वोच्च मानकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में पुलिस की व्यवस्था पुख्ता है और उनकी ड्यूटी भी सुनिश्चित हो गई है, जिसमें कांवड़ यात्रा को संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का हर संभव सहयोग करें, जिससे यह धार्मिक कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने शिविर संचालकों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार कोई अफवाह सोशल मीडिया पर आए, तो उस पर ध्यान ना दें तथा उच्चाधिकारियों को समय रहते अवगत कराएं। बैठक में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता ने कांवड़ शिविर संचालकों को शिविर में विद्युत व्यवस्था के लिए झटपट पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन करने पर कनेक्शन मिल जाने की जानकारी दी। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय कुमार, एडीएम वित्त गजेंद्र सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे, सीएमओ सुनील तेवतिया, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित जिले के सभी सीओ, एसडीएम, सीएफओ, पालिका ईओ व गन्ना अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई