नगरीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार, उठाए मुद्दे

Share :

मुजफ्फरनगर। रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन मित्तल एडवोकेट ने नगर स्तर की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए विभागों की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था, वैध व अवैध ई-रिक्शाओं के साथ टेंपो आदि के संचालन के साथ पार्किंग जैसी समस्याओं की ओर जिलाधिकारी का ध्यान दिलाते हुए नालों की साफ-सफाई व कूड़ा निदान की समस्याओं में पालिका विफलता को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष रंजन मित्तल ने मीडिया के माध्यम से डीएम उमेश मिश्रा से कहा कि सरकार द्वारा 23 जुलाई, 2002 को जारी शासनादेश में स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई पत्रावली 4 दिनों से अधिक किसी भी सरकारी पटल पर लंबित नहीं रहनी चाहिए, परंतु ऐसा नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासनादेश के बावजूद जिला स्तर पर आदेशों का पालन नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। शिकायतें समय पर नहीं निपटने से आम नगरिकों को न केवल मानसिक कष्ट झेलना पड़ता है, बल्कि भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सिटीजन चार्टर के तहत 2023 में पुन: यह स्पष्ट किया था कि 3 दिनों से अधिक कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर इस पर अमल नहीं हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आमजन से जुड़ी समस्याओं को उठाते हुए जहां नगरीय क्षेत्र की समस्याओं को उजागर करने की बात की, वहीं वर्तमान कार्य प्रणाली पर बड़े सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को सुझाव देते हुए आमजन की समस्याओं के निदान कराने में सहयोग का आश्वासन भी दिया। वार्ता के दौरान मुख्य रूप से को-आॅर्डिनेटर दिनेश अवाना व सुधीर कुमार, प्रांतीय महासचिव सोशल मीडिया मुकेश शर्मा, सगीर मलिक, आरिफ अंसारी, अनमोल जैन, कमल मित्तल, रामनिवास सैन, ओमबीर सिंह, शबनम सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा मकान खरीदे का विरोध, आक्रोशित लोगों ने मकान पर की तालाबंदी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला कृष्णापुरी में कुछ दिनों पूर्व हिन्दू बाहुल्य क्षेत्र में दूसरे समुदाय के व्यक्ति द्वारा दो भाइयों से खरीदे मकान का मोहल्ले वालों ने विरोध करते हुए आपस में सामूहिक रूप से बैठक कर मकान की तालाबंदी कर दी। आक्रोशित मोहल्ले वालों को पुलिस भी नहीं रोक पाई। इस

कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किए

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। थाना सिविल लाइन की पुलिस टीम ने कृषि विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के फर्जी एम्प्लॉय रजिस्टे्रशन एवं ज्वाईिनंग लेटर की तीन प्रतियां, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के एप्लीकेशन फार्म की

सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत एवं प्रभावी निगरानी की जा रही है। थाना बुढाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक एवं अशोभनीय पोस्ट का संज्ञान लिया गया, जिसमें एक युवक द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर अभद्र पोस्ट प्रसारित की गयी थी।

रथेड़ी में विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह झुलसी, दिल्ली रैफर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र के ग्राम रथेड़ी में एक विवाहित महिला परिवार में चल रहे गृहकेश के चलते गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग

MSME दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम किया आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। MSME दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य

युवाओं को बचपन से ही सिखाया जाना चाहिए कि रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने युवाओं को बचपन से ही रिश्तों का टूटना जीवन का अंत नहीं है, की सीख देने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल एक संभ्रांत और पढ़े-लिखे परिवार से ताल्लुक रखती है और उसके

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal