मुजफ्फरनगर। विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने के साथ अन्य समस्याओं की मांग को लेकर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करते हुए परिसर में धरना दिया। इस दौरान किसानों ने कुछ बिजली अधिकारियों पर किसानों की उपेक्षा किए जाने के साथ अन्य गंभीर आरोप लगाए। इस बीच गुस्साए किसानों ने कहा कि देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थिति सबसे अधिक खराब है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी कोई सुधार नहीं कर पा रहे हंै।
मंगलवार को नेशनल हाइवे पर स्थित मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल के कार्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक एव अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के जिला अध्यक्ष अंकित चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने धरना दिया। अंकित चौधरी ने कहा कि जिले में तमाम दावों के बावजूद विद्युत आपूर्ति काफी खराब स्थिति में है। इस बीच अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान दूर तक होता दिखाई नहीं देता है। उन्होंने कहा कि बुढ़ाना, मंसूरपुर समेत कई क्षेत्रों में विभाग द्वारा विद्युत क्षमता वृद्धि के लिए बिजनेस के प्लान में प्रस्ताव रखा गया, लेकिन डिस्कॉम द्वारा आगामी बिजनेस प्लान में लिए जाने के उद्देश्य से वेटिंग में रखा है। उधर, विद्युत उपकेन्द्र दतियाना अंतर्गत अवर अभियंता द्वारा अवैध लाइन की शिफ्टिंग की गई है। इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पायी है। उपकेन्द्र जौला के अंतर्गत ग्राम लोई में ट्रांसफार्मर को स्थापित किया गया, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। उपकेंद्र खुड्डा के गांव खोजा नंगला में स्थापित दो नग 250 केवीए परिवर्तकों की लीड जल जाती है, जिसके समाधान के लिए 1 नग 250 केवीए परिवर्तक स्थापित कराने के साथ उपकेन्द्र चौकड़ा पर स्थापित पांच एमवीए ट्रांसफार्मर अतिभारित की बनी समस्याओं के निदान की मांग बड़ी समस्या बन रही है।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने RRTS से किया सफर
लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं राष्ट्रहित में किए गए आह्वान के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने गोरखपुर से लौटते समय निजी वाहन का उपयोग न करते हुए दिल्ली हवाई अड्डे से मोदीपुरम तक मेट्रो एवं ‘रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS)’ के माध्यम से






