हरिद्वार को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात एवं आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि को इस अभियान का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उनके नेतृत्व एवं निर्देशन में विद्युत विभाग (हाइडिल) तथा नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अब तक कुल 68 अनुपयोगी विद्युत पोल हटाए जा चुके हैं। इसी क्रम में भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक सड़क किनारे लगे लगभग 15 अनुपयोगी विद्युत पोलों को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त अवधूत मंडल से शंकर आश्रम तथा देवपुरा चौक से ऋषिकुल मैदान तक के क्षेत्र में भी 13 विद्युत पोल हटाए गए हैं। विद्युत विभाग की टीम द्वारा पोलों को हटाने के साथ-साथ उन पर विभिन्न निजी कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों द्वारा लगाए गए अनावश्यक तारों और केबलों को भी हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के अंतर्गत श्रमिकों की सहायता से भी कार्य कराया जा रहा है।

अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सैनी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में शहर में ऐसे विद्युत पोलों को चिह्नित कर हटाया जा रहा है, जो वर्तमान में अनुपयोगी हैं तथा यातायात व्यवस्था एवं सार्वजनिक आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को बाधामुक्त बनाना, यातायात को सुगम करना तथा शहर की सुंदरता और सुव्यवस्था को बेहतर बनाना है। उन्होंने बताया कि शहर के कई क्षेत्रों में अनुपयोगी विद्युत पोलों पर निजी कंपनियों एवं केबल ऑपरेटरों द्वारा बड़ी संख्या में तार और केबल लगाए गए हैं, जिनसे सड़क किनारे अव्यवस्था उत्पन्न होती है। ऐसे में पोलों को हटाने के साथ-साथ अनावश्यक तारों एवं केबलों को भी हटाया जा रहा है, ताकि सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित बनाया जा सके और शहर की सड़कों का स्वरूप बेहतर हो।
इसी क्रम में कल 26 अक्टूबर को चंद्राचार्य चौक से देवपुरा चौक तक विद्युत पोलों पर लगे तारों के गुच्छों एवं फ्लेक्सी को हटाने के लिए नगर निगम और विद्युत विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ यातायात में आने वाली बाधाओं को दूर करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा शहर में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित विभागों के समन्वय से यह कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।

‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही है। ऐसे में अधिकारी सबकी समस्याओं का समाधान करते हुए जन कल्याण और नागरिकों के जीवन

देश में आलू, प्याज और टमाटर के ‘मॉडल रेट’ निर्धारित होने चाहिए -अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखते हुए कहा कि आपने नवंबर 2024 महाराष्ट्र एवं नई दिल्ली में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के कार्यक्रमों में यह स्पष्ट किया था कि केंद्र सरकार आलू, प्याज और टमाटर जैसी जल्दी खराब होने

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों पर लग्जरी एवं स्लीपर बसों के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी द्वारा संचालित

महाराजा अग्रसेन जी महाराज की धूमधाम से मनाई गई जयंती

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान समिति के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की माता महालक्ष्मी जी की एक विशाल शोभायात्रा हर साल की भांति मेहता क्लब से शुरू हुई जिसमें समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया सबसे पहले महाराज जी के सामने दीप प्रज्वल किया गया जिसे समाजसेवी गौरव स्वरूप, अंजू अग्रवाल, अशोक

व्यापारी नेता सुनील सेठी ने की सीवर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बाइक से घर लौट रहे युवा कांग्रेस नेता तुषार कपिल की भूपतवाला में सड़क पर सीवर लाइन मेनहाल के ढक्कन से टकराकर गंभीर रूप से घायल होने पर रोष व्यक्त करते सीवर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुनील सेठी ने

श्रीराम कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में सजी नृत्य और संगीत की महफिल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस संकाय द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक ‘तरंग: रिदम ऑफ़ न्यू बेगिनिंग्स’ रहा। इस अवसर पर विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एकल नृत्य, समूह नृत्य, हास्य व्यंग्य, युगल नृत्य तथा शायरी का शानदार प्रस्तुतीकरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal