डीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल ने पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा की अपील पर घर पर ग्रीष्म अवकाश में छुट्टियों के समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ मिलकर इस सामाजिक कार्य में उत्साह पूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी गृह वाटिका में, सड़क किनारे खाली स्थान अथवा घर पर अपनी छत पर रखे हुए गमलों में पौधे रोपित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


स्कूल प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं से पर्यावरण दिवस पर कम से कम एक पौधा रोपित करने की अपील की। साथ ही अपने पौधे के साथ फोटो स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा करने को कहा था। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी जरुरत बन गया है। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की जरुरत एवं उसका महत्व समझाते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग, ओजोन परत क्षय, ग्रीन हाउस इफेक्ट, बढ़ता जल, वायु तथा मृदा प्रदूषण पर्यावरण संरक्षण के प्रति उदासीनता का ही परिणाम है। हम सभी को पर्यावरण प्रहरी बनते हुए अपने पर्यावरण व पृथ्वी को बचाने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने सभी से वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते हुए हरदीप, काव्या शर्मा, श्रीगौर, आशिता, वर्णित, रणदीप, मानसी, देव, कार्तिकेय, रयान, आदित्य, आर्वी, अमायरा, ख्याति, वरदान, देवांश, अर्णव, प्रत्यक्ष, जय सैनी, आदवी, अथर्व, आरोही, वैदिक, आदित्य, अरिजीत, पार्थ, काव्या, अरनव, वीर वर्धन, विराज, गौरांशी, आर्यन, अनन्या, प्रियवर्धन, सागर, अवनी, जहरा, वैष्णवी, वेदाक्षी, सिया, अभय, अंशिका, अरनव, अश्विका, कृष्णा, यश, उदयराज, सक्षम, मानव, इशिता, अतीक्षा, गर्व, निमिषा सहित अनेकों विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण करते हुए अपनी फोटो स्कूल व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई