कम्पनी गार्डन का फव्वारा बंद देखकर डीएम हुए नाराज, लगाई फटकार

Share :

मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरूवार को डीएम उमेश मिश्रा ने कम्पनी गार्डन का दौरा किया। वृक्षारोपण के बाद उन्होंने गार्डन में व्यवस्था परखने के लिए निरीक्षण किया तो इस दौरान गार्डन में स्थापित बड़े फव्वारे की खस्ताहाल स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। करीब छह साल पहले अमृत योजना के तहत जीर्णोद्धार कराए इस फव्वारे का कार्य अधूरा रहने के कारण यह पूरी तरह बंद और उपेक्षित अवस्था में है।
कम्पनी गार्डन के निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मामले में विस्तृत जानकारी ली और पूछा कि यह फव्वारा चालू क्यों नहीं है। उन्होंने फव्वारे की दुर्दशा को पालिका की प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए मामले की रिपोर्ट तलब की है। डीएम ने निर्देश दिए कि फव्वारे को शीघ्र मरम्मत कराकर चालू किया जाए और कम्पनी गार्डन की समग्र स्थिति में सुधार लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सार्वजनिक स्थलों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं होगी और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
बता दें, नगरपालिका परिषद् के पूर्व बोर्ड में अमृत मिशन के अन्तर्गत 50 लाख से अधिक की धनराशि से कम्पनी गार्डन में म्यूजिकल फाउंटेन, चिल्ड्रन पार्क में झूले व ओपन जिम की स्थापना का कार्य कराया था। इस मामले में नगरपालिका में सत्ता बदली, तो करीब दो साल पूर्व जून 2023 में फव्वारे का प्रकरण सामने आने पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने ठेकेदार फर्म के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश तत्कालीन ईओ हेमराज सिंह को दिए थे। उन्होंने इस मामले में कंपनी पर कार्य अधूरा छोड़ने का आरोप लगाते हुए अंतिम नोटिस जारी किया था। शासन के निर्देश पर शहरी विकास को धरातल पर परखने के लिए निरीक्षण पर जून 2022 को आये संयुक्त निदेशक स्थानीय निकाय गंगा राम गुप्ता ने भी कम्पनी गार्डन का निरीक्षण किया था, तो उनको भी कंपनी बाग का यह फव्वारा बंद मिला था, उन्होंने भी नाराजगी जताते हुए मामले में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन कार्यवाही वही शून्य रही।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कंपनी गार्डन में फव्वारे के निर्माण को लेकर नगर पालिका की ओर से अमृत योजना में करीब 50 लाख से अधिक रुपये खर्च किए गए हैं। इतनी बड़ी धनराशि से लगाया गया फव्वारा बंद मिलने पर आज डीएम ने नाराजगी जताई और जल्द चालू कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal