मुजफ्फरनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एमडीए कार्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के अन्तर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण कविता मीना ने एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान के तहत एमडीए परिसर में वृक्षारोपण करते हुए सार्थक अभियान को प्रोत्साहन दिया।
एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि देश में ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्याएं हैं इनके समाधान में वृक्षारोपण का बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और इस ग्रीष्म ऋतु के मौसम में जीव जंतुओं आदि के लिए पानी की व्यवस्था जरूर किए जाने की जरुरत पर जोर दिया। साथ ही आम नागरिकों से वृक्षारोपण करने एवं इन वृक्षों की देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान कुंवर बहादुर सिंह सचिव, भरत पाल सहायक अभियंता एवं अवर अभियंताओं के साथ साथ अन्य स्टाफ द्वारा भी एमडीए में फलदार व छायादार (आम, नीम, वट, पीपल आदि) वृक्षों का रोपण किया गया।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






