सच्चाई अभी तक के स्थापना दिवस पर एक मंच पर जुटे आम-ओ-खास

Share :

मुजफ्फरनगर। व्यवसायिक दौर में गुम होती जा रही स्वतंत्र पत्रकारिता को देश व समाज के लिए घातक बताते हुए वर्तमान परिवेश में चौथे स्तंभ की भूमिका के साथ ही अस्तित्व को बचाए रखने की खातिर एक मंच पर जुटे वरिष्ठ कलमकारों, साहित्यकारों एवं राजनीतिक हस्तियों ने एक सुर में पत्रकारिता की स्वतंत्रता के साथ सुरक्षा को लेकर विचार मंथन किया। नगर के श्रीराम कॉलेज आॅफ ग्रुप के सभागार में आयोजित सच्चाई अभी तक के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकांश वक्ताओं ने स्वतंत्र पत्रकारिता को एक लोकतांत्रिक समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में समाज के साथ सरकार को भी आगे आने की जरुरत पर जोर दिया। सोशल मीडिया के समर्थन और विरोध में आए अधिकांश वक्ताओं ने समाचारों की विश्वसनीयता को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों के निर्वहन के साथ जिम्मेदारी तय किए जाने की जरुरत पर भी बल दिया।
शनिवार को श्री राम कॉलेज सभागार में आयोजित सच्चाई अभी तक के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, बैंक सभापति ठा. रामनाथ सिंह, दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक अंकुर दुआ के साथ ही देश-प्रदेश के वरिष्ठ कलमकारों के साथ साहित्यकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज के दौर में जहां तकनीक ने पत्रकारिता को काफी आसान बना दिया, जिसमें सोशल मीडिया के तेजी से बढ़ते प्रचलन के बीच समाचार पत्रों की आज भी एक महत्वपूर्ण भूमिका और पहचान सबसे अधिक भरोसेमंद है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाचार पत्र केवल समाचारों के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं, अपितु यह समाज की सच्चाई के साथ ही उनकी समस्याओं को सामने लाने का एक प्रभावी मंच है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष करते हुए उसे भस्मासुर की संज्ञा देते हुए कहा कि भले ही सोशल मीडिया सूचना प्रसार का सबसे तेज माध्यम बन गया हो, लेकिन यह बिना किसी नियंत्रण और जिम्मेदारी के काम भी करता है, इसके विपरीत प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया की आज भी विश्वसनीयता सबसे अधिक है। यही वजह है कि लोगों को इन पर पूर्ण भरोसा है। दैनिक मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष एवं सच्ची पत्रकारिता की राह बड़ी कठिन हो गई है। समाचार पत्र चलाने में बहुत अधिक खर्च होता है, जिसके कारण छोटे एवं स्वतंत्र समाचार पत्रों के अस्तित्व को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस दिशा में सार्थक पहल की आशा व्यक्त करते हुए विज्ञापन एवं अन्य माध्यमों से आर्थिक सहयोग की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की जरुरत पर जोर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन आईआईए के पूर्व अध्यक्ष विपुल भटनागर ने किया। सच्चाई अभी तक के सम्पादक आशीष यादव और सह सम्पादक किशोर गोयल ने सभी का आभार जताया। स दौरान मुख्य रूप से सपा के राष्टीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारुकी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी एडवोकेट, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, उद्यमी सत्य प्रकाश रेशु, स्वामी श्री भगवान आश्रम महाराज, विनीत धीमान, वैभव त्यागी, संजय सक्सेना विजय प्रताप सिंह, कुंवर देवराज पवार, क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, व्यापारी नेता शलभ गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र तायल, मधु तायल, पूनम चाहल, उद्यमी रचित मेहता, अमलेश शर्मा, सुनील तायल, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, कुलदीप चौहान, झिंझाना चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप, भाजपा नेता राहुल देव आदि उपस्थित रहे। हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘सच्चाई अभी तक’ के स्थापना दिवस समारोह में कलमकारों और साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने लखनऊ से आए के न्यूज इंडिया के एडीटर इन चीफ दुगेन्द्र सिंह चैहान, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद वर्मा, अरविंद भारद्वाज, मेरठ से आए वरिष्ठ पत्रकार डा. रविन्द्र प्रताप राना, राजेश शर्मा, नितिन सबरंगी, विनीत शर्मा, अनुज मुदगल, विनोद पाराशर, पंकज बालियान, वासुदेव शर्मा, मुकेश त्यागी, रामकुमार बालियान, देहाती फिल्मों के अभिनेता विकास बालियान, स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय शायर डा. नवाज देवबंदी, वरिष्ठ साहित्यकार प्रकाश सूना, अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन का प्रदेश महामंत्री श्रवण अग्रवाल, अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष कशिश गोयल, जिला अध्यक्ष कपिल गुप्ता एडवोकेट, सतेन्द्र ठाकुर, झिंझाना के चेयरमैन सुरेश पाल कश्यप, शिक्षक राहुल देव और बिल्डर अमित चौधरी को शाॅल और स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज, विनोद पाराशर, दिवाकर झा, आनंद प्रकाश, मुकेश त्यागी, आरके सिंह, राजेन्द्र कौशिक, पंकज बालियान, धर्मेन्द्र कुमार, विनेश पंवार, दिलशाद गनी, सतीश मलिक, विजय गोयल संपादक, संजीव तोमर, भूषण भास्कर, वासु प्रजापत, अभिषेक मोंटी, संदीप कुमार, दीपक वत्स, रॉबिन, विकास त्यागी, गोपी सैनी, राधे सिंह, यश चौधरी, शिवम जांगिड, शिवम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal