बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा निर्विघ्न रूप से 4 केंद्रों पर संपन्न

Share :

मुजफ्फरनगर। रविवार को भारी सुरक्षा बंदोबस्त एवं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के बीच नगरीय क्षेत्र के चार डिग्री कॉलेजों में यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने की दिशा में इस दौरान मजिस्ट्रेट और पुलिस अफसरों के साथ ही परीक्षा का आयोजन कराने वाली कंपनी से जुड़े अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण करते रहे। प्रवेश परीक्षा के दौरान नगर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था रविवार होने के कारण उक्त परीक्षा केन्द्रों को छोड़कर अन्य किसी क्षेत्र में आवागमन को प्रभावित नहीं कर पायी। देर सायं परीक्षा के निर्विघ्न संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को जनपद में चार केंद्रों पर निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने इसके लिए चारों केंद्रों पर सुरक्षा कारणों से चलते स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया गया था। जनपद में चार परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा में कुल 1980 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी यह पेपर देने ही नहीं पहुंचे। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापक एवं कॉलेज स्टाफ के साथ पुलिस बल भी परीक्षा केंद्रों पर मुश्तैद दिखाई दिया और अभ्यर्थियों को मुख्य गेट पर कड़ी निगरानी के बीच सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 की नोडल अधिकारी जैन कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा जैन ने बताया कि रविवार को शहर के जैन कन्या पीजी कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, एसडी डिग्री कॉलेज और सरकूलर रोड स्थित चौ. छोटूराम पीजी कॉलेज में दो पालियों में यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन इस बीच सकुशल संपन्न हो गया। उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि नगर के इन चारों परीक्षा केंद्रों पर 1980 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। उक्त परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए पुलिस बल केंद्रों के बाहर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई