मुजफ्फरनगर। योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अपने एक दिवसीय मुजफ्फरनगर जनपद के दौरे पर विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंच योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रमों की इस कड़ी में सर्वप्रथम शेरनगर शिव मंदिर में भंडारा कार्यक्रम में जहां अपनी उपस्थित दर्ज कराई, वहीं वे लघु सिंचाई विभाग के दफ्तर पहुंचे। मंत्री ने यहां पर विभागीय कार्यशाला का निरीक्षण करने के साथ विभाग के अधिकारियों से जनपद में चल रही परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मियों से जब अधिकारी का नाम पूछा, तो कोई भी बता नहीं पाया। इस बीच एक कर्मचारी ने एक्सईएन की शिकायत करते हुए मंत्री को बताया कि जब भी मिलने जाते हैं, तो एक्सईएन व्यस्त होने का बहाना बना देते हैं। इस पर मंत्री ने एक्सईएन को मौके पर कड़ी फटकार लगाते हुए जनपद के उच्चाधिकारियों से ऐसे अधिकारी की कार्यशैली को लेकर रिपोर्ट भी तलब की। मंत्री की फटकार के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप सा मचा रहा।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






