मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के कर विभाग में अनुचर के पद पर कार्यरत रामेश्वर प्रसाद को बीते दिवस अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवा से निवृत्ति पर नगर पालिका सभागार में सम्मान के साथ विदाई दी गई।
यूपी स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई की ओर से शनिवार को नगर पालिका सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा पालिका परिवार के कर विभाग में कार्यरत रहे अनुचर रामेश्वर प्रसाद को उपहार और उनके देयकों के भुगतान का चैक भी प्रदान किया गया। इस दौरान रामेश्वर प्रसाद की वर्षों की निष्ठा, सेवा और समर्पण के लिए सभी ने आभार जताते हुए इस दौरान उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से महासंघ के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन, महामंत्री सुनील वर्मा, कार्यवाहक टीएस पारूल यादव, लिपिक आकाशदीप, प्रवीण कुमार, राजीव वर्मा, संदीप यादव, मोहन वेद, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, कैलाश नारायण, गोपी चंद वर्मा, मौहम्मद नाजिम, मौहम्मद सालिम, नदीम अहमद आईटी प्रियेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो






