धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती

Share :

मुजफ्फरनगर। धर्म व समाज के प्रति एक सच्ची संरक्षक बनकर सदैव समर्पित रही राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला अस्पताल तिराहा स्थित उनके स्मारक स्थल पर आस्था, उत्साह और सम्मान का संगम उमड़ा दिखाई दिया। इस बीच भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार का पूरा समावेश यहां नजर आया। यूपी सरकार के दोनों मंत्रियों, जिला पंचायत अध्यक्ष व पालिका चेयरपर्सन के साथ ही आम और खास लोगों ने यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर देवी होल्कर के जीवन संघर्ष को नमन करते हुए उन्हें सच्ची देशभक्त व धर्म रक्षक बताया। इस बीच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शनिवार को देशभर के साथ जनपद मुख्यालय एवं गांव-देहात में देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धा भाव के साथ नमन किया गया। इस बीच देवी अहिल्याबाई होल्कर शोभायात्रा आयोजन समिति द्वारा अस्पताल तिराहा पर स्थित अहिल्याबाई होल्कर मूर्ति स्मारक पर 300वीं जयंती पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष दर्शन सिंह धनगर के नेतृत्व में हवन पूजन के साथ माल्यार्पण कार्यक्रम में वीआईपी मेला लगा नजर आया। माल्यार्पण करते हुए लोगों ने राजमाता के त्याग, तप, न्यायप्रियता और जनकल्याण के अद्वितीय आदर्शों को स्मरण कर, अपनी पुष्पांजलि देने के साथ ही नमन किया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर मात्र एक शासक नहीं थीं, बल्कि वे एक महान धर्मप्रेमी, दानवीर व जनता की सच्ची संरक्षक थीं, जिनका सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की अनुपम मिसाल है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने भगवान शिव की भक्त देवी अहिल्याबाई को नमन करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कलकत्ता से बनारस तक की सड़क, बनारस में अन्नपूर्णा का मन्दिर, गया में श्री विष्णु मन्दिर बनवाये। इसके अतिरिक्त इन्होंने कुओं, घाट और बावड़ियों का निर्माण, मार्ग बनवाए, भूखों के लिए अन्नक्षेत्र खोले, प्यासों के लिए प्याऊ, मंदिरों का जीर्णाेद्धार करते हुए उनमें शास्त्रों के मनन-चिंतन और प्रवचन हेतु विद्वानों की नियुक्ति की।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अहिल्याबाई प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें स्मरण किया। यहां उन्होंने रानी होल्कर को त्याग की प्रतिमूर्ति, संस्कृति संरक्षिका बताते हुए कहा कि उनकी त्रिशताब्दी जन्म जयंती हमें सेवा के प्रति समर्पण के लिए प्रेरित कर रही है। अपने विलक्षण प्रशासनिक कौशल, दूरदर्शिता व लोककल्याणकारी दृष्टिकोण से उन्होंने राजसत्ता को जनसेवा का बड़ा माध्यम बनाया और स्वयं को लोकमाता के रूप में प्रतिष्ठित किया।
मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ ने देवी अहिल्याबाई को पुष्प अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और बताए मार्ग पर चलकर जरुरतमंद लोगों की सेवा किए जाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने गौवंश की रक्षा और गर्मी के बीच अपने घरों की छतों पर बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की जरुरत पर भी बल दिया। मीरांपुर विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समिति पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों, बुजुर्गों का स्मृति चिन्ह देकर एवं पटका पहनाकर सम्मान व अभिनंदन किया गया। दोपहर बाद कच्ची सड़क स्थित भगवती देवी मंदिर केवलपुरी से अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई, इसमें अनेक झांकियां और बैंड बाजों के साथ सैकड़ों लोग शामिल रहे। शोभायात्रा कच्ची सड़क से शिव चौक होकर टाउनहाल होते हुए वापस देवी मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सांसद सोहन वीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, अंजू अग्रवाल, बिजेंद्र पाल, डॉ. देशबंधु तोमर, रोहताश पाल, हरेंद्र पाल, राजेश पाराशर, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, सत्यपाल पाल, तरुण पाल, मनोज पाल, रामनिवास पाल, शिवकुमार पाल, अरविंद धनगर, सभासद कुसुम लता पाल, अमित कुमार, हनी पाल, रविन्द्र पाल, कपिल पाल, मनोज पाल, सलेक पाल, नन्दकिशोर, दिनेश धनगर, देवेंद्र पाल, अनुज धनगर, बबलू धनगर, राजवीर पाल सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट मतदान के दौरान किया चुनाव प्रेक्षक ने डीएम-एसएसपी संग निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में हुए एमएलसी स्नातक एवं शिक्षक सीट चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्विघ्न एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी सूरज कुमार राय एवं चुनाव पर्यवेक्षक राजशेखर आईएएस द्वारा संयुक्त रूप से मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस

स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मुजफ्फरनगर में स्नातक के लिए 45.46 और शिक्षक में 65.49 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में मेरठ खंड (स्नातक एवं शिक्षक) विधान परिषद सीटों के लिए 13 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 56 बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। डीएवी इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर सपाइयों और भाजपाइयों के बीच हुई झड़प को छोड़कर पूरे जिले में शांति बनी रही। स्नातक सीट के लिए जिले में

गंगा की निर्मलता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य: अविनाश भदोरिया

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदोरिया के नेतृत्व में गोविंदपुरी घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के माध्यम से गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर अविनाश भदोरिया ने कहा कि

एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के निदेशक मंडल में अपनी नियुक्ति पर, श्री एम. श्रीधर (57 वर्ष) ने निदेशक (मानव संसाधन) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, श्रीधर कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे।

हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन ने की दीवाली बोनस का जल्द भुगतान करने की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल के श्रमिक संगठन हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक में कर्मचारियों को मिलने वाले दीवाली बोनस एवं समस्याओ पर चर्चा करने के साथ प्रबंधन द्वारा ज्वाइंट कमेटी की ऑनलाइन बैठक करने का विरोध करते हुए पूर्व की भांति ऑफलाइन बैठक बुलाने की मांग की गयी है। बैठक के दौरान कई भेल

मदरसों में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने का किया स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने मदरसो में शुक्रवार के बजाए रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किए जाने के सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को समान शैक्षिक व्यवस्था में लाने के उद्देश्य से स्कूल के रूप में मान्यता प्राप्त

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal