आज नगर के 4 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में एक जून से शुरू होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में चार परीक्षा केंद्रों पर होने वाली इस प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला पंचायत सभागार में अब तक की तैयारियों पर मंथन किए जाने के साथ परीक्षा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रविवार को जिला मुख्यालय पर चार परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली इस परीक्षा में 1980 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में परीक्षा केंद्र संचालकों के साथ संपन्न महत्वपूर्ण बैठक में नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के सभी जिम्मेदार अधिकारियों और केन्द्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश भी दिए। जिले में दो पालियों में होने वाली प्रवेश परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने की खातिर सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए शहर के 4 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एक जून को होने वाली परीक्षा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट पंकज सिंह ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर मेज, कुर्सी, पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी, विद्युत एवं जनरेटर के साथ सुरक्षा कारणों से कोरोना संक्रमण की फिर से शुरू दस्तक के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर सेनेटाइजर और परीक्षार्थियों के वाहन खड़े करने आदि की व्यवस्था भी कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही पर्यवेक्षक और सुरक्षा कर्मियों की इस बीच तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके साथ केंद्र व्यवस्थापकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal