बकरीद पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए: डीएम

Share :

मुजफ्फरनगर। आगामी सात जून को मनाए जाने वाली ईदुल-अजहा की तैयारियों को लेकर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत सभागार में संपन्न बैठक में अधिकारियों एवं पीस कमैटी के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी एक दूसरे की भावनाओं का आदर करते हुए जनपद में आपसी भाईचारे और सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बकरीद का त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने ईओ पालिका एवं नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि ईद पर्व पर सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी की कोई भी समस्या न आने पाए, इसका विशेष ध्यान रखें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
जिला पंचायत के सभागार में संपन्न बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जहां-जहां पर सड़कें व नालियां टूटी हुई हैं उनको एक सप्ताह में ठीक कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सभी थानाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि अपने-अपने क्षेत्र में शांति समिति की बैठक गणमान्य नागरिकों के साथ अवश्य कर ली जाए तथा अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। उन्होंने पालिका और नगर पंचायत ईओ को निर्देश दिए कि 7, 8 एवं 9 जून से पूर्व टीम गठित करके विशेष सफाई कराई जाए और कहीं भी कुर्बानी के अवशेष या कूड़ा इकट्ठा नहीं होना चाहिए और कुर्बानी के अवशेषों को गड्ढे में दबाया जाए। डीएम उमेश मिश्रा ने अधिशासी अभियंता विद्युत, पालिका एवं नगर पंचायत, जिला पंचायत राज अधिकारी, बीडीओ एवं जिला पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि सड़कों का भ्रमण करते हुए सुनिश्चित कर लें कि सभी सड़कें ठीक हों, यदि कहीं कोई सड़क या नाली टूटी है, तो उसको शीघ्र ठीक कर लिया जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।
एसएसपी संजय वर्मा ने कहा कि बकरीद त्यैहार को आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। उन्होंने सभी धर्म गुरूओं से अपेक्षा की कि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें अच्छा बनाने के साथ आने वाले त्यौहारों पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने एवं कुर्बानी की फोटो को अपलोड करता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उपस्थित पीस कमैटी के सदस्यों द्वारा विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार, एसपी नगर सत्य नारायण प्रजापत, एसपी ग्रामीण, आदित्य बंसल, एसपी यातायात अतुल चौबे, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, खतौली बुढ़ाना, जानसठ, क्षेत्राधिकार, संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई