आस्था और विश्वास के बीच धूमधाम से मना वट सावित्री व्रत

Share :

मुजफ्फरनगर। हिंदू धर्म संस्कृति के बीच देशभर के साथ जिलेभर में वट सावित्री व्रत सोमवार को आस्था-विश्वास के बीच मनाया गया। हालांकि पंचांग गणना के बीच कुछ क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा मंगलवार को भी वट सावित्री व्रत रखे जाने की संभावना जताई जा रही है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मनाए जाने वाले इस धार्मिक पर्व की मान्यता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य का कई गुना फल मिलता है। वट सावित्री व्रत हर वर्ष ज्येष्ठ माह अमावस्या तिथि को रखे जाने का विधान है। इस बार वैसे तो अमावस्या मंगलवार को भी रहेगी, लेकिन अमावस्या उदय तिथि 26 मई, सोमवार को रही, जबकि मंगलवार सुबह दान-पुण्य का विशेष महत्व रहेगा। वैसे इस दिन सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष की ही पूजा करती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजा-अर्चना करने मात्र से जहां अखंड सौभाग्य का फल मिलता है, वहीं पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।
सोमवार को इन्हीं परम्पराओं के बीच आस्था एवं विश्वास का प्रतीक वट सावित्री व्रत देशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान घरों में अलसुबह से ही सुहानि स्त्रियां साफ-सफाई के साथ अपने बुजुर्गों को प्रसन्न करने के निमित्त भोजन और उपहार देने के लिए खुशनुमा माहौल में तैयारियों में जुटी रही। वट सावित्री व्रत रखने वाली महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करने से पूर्व सावित्री-सत्यवान की कथा, लाल कलावा, कच्चा सूत, धूप-दीप, अगरबत्ती, घी, रोली, मिठाई, मिट्टी का दीपक, सवा मीटर कपड़ा, नारियल, पान, अक्षत, सिंदूर व अन्य तमाम श्रृंगार का सामान भेंट स्वरूप थाली में रखते हुए पूजा करती हैं। विधि-विधान से पूजा करने के बाद में वट वृक्ष पर जल चढ़ाती हैं। वहीं कच्चे सूत से वट के वृक्ष में सात बार परिक्रमा करने का विधान है। हालांकि अधिकांश महिलाएं घरों में वट वृक्ष के पत्तों को घड़ा, करवा या कलश स्वरूप लोटे में रखते हुए इस बीच महिलाएं पूजन कर घर परिवार की सुख-समृद्धि के साथ पति की लंबी आयु की मंगल कामनाओं के साथ बुजुर्गों को भोजन के साथ उपहार स्वरूप वस्त्र व धनराशि भेंट करती हैं। वहीं देर सायं महिलाएं चन्द्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हंै। मान्यता है कि यम का भय वट वृक्ष दूर करता है। वहीं महिलाएं व्रत में आम, चना, पूरी, खरबूजा, पुआ आदि चीजों से वट वृक्ष या उसके पत्तों की पूजा करती है। वट सावित्री व्रत देवी सावित्री को समर्पित है, जिन्होंने अपने पति सत्यवान को मृत्यु के देव यमराज से बचाया था।
पौराणिक मान्यता के तहत, सावित्री ने बरगद के पेड़ के नीचे मृत पति के जीवन को वापस लाई थी। यमराज को अपने पुण्य धर्म से प्रसन्न कर, आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही कारण है कि वट सावित्री व्रत पर महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। इसके अलावा संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत लाभकारी है। पंचांग गणना के आधार पर भरतिया कॉलोनी नई मंडी स्थित मनकामेश्वर शिव मंदिर के पुरोहित पं. अरूण मिश्रा ने बताया कि वट सावित्री पूजन ज्येष्ठ माह अमावस्या को मनाई जाती है, जो सोमवार 26 मई को अमावस्या पूर्व विद्धा यानि चतुर्दशी-अमावस्या का संयोग सूर्योदय से तीन मुहूर्त आगे या सूर्यास्त से तीन मुहूर्त बाद होना चाहिए। इसके साथ चतुर्दशी के 18 घटी से अधिक व अमावस्या को दूषित करने का नियम इस अमावस्या पर लागू नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal