समय से पूर्व हुई मानसून की दस्तक से गर्मी से मिली राहत

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत व देश के विभिन्न राज्यों में मौसम ने इस बार समय से पूर्व करवट बदली है। ऐसे में बीते कई दिनों से जारी तापमान में बढ़ोतरी के बीच भयंकर गर्मी का कहर देखने को मिला था। इसी बीच केरल में मानसून की दस्तक के बीच वेस्ट यूपी समेत मुजफ्फरनगर में बदले मौसम के बीच आंधी तूफान बीच वेस्ट यूपी में मुजफ्फरनगर, शामली, नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मेरठ और बिजनौर जैसे जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते इन क्षेत्रों में तेज आंधी और 60 से 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वर्षा होने, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।
आमतौर पर वैसे तो मानसून एक जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार शनिवार 24 मई को ही राज्य में मानसून की बारिश शुरू होने पर मौसम विभाग ने केरल के कन्नूर व कासरगोड में रेड अलर्ट और अन्य कई राज्यों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसम परिवर्तन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय हवाओं के टकराव से है, जिससे इन जिलों में मौसम के बिगड़ने व जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के असर से तपिश भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम में बदलाव की वजह से 25 मई से नौ दिनों के लिए शुरू हो रहे नौतपा के पहले दिन, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में कहीं भी लू जैसी कोई परिस्थितियां नहीं रहीं। हालांकि पूर्वा हवाओं में पर्याप्त मात्रा में नमी की वजह से उमस भरी एवं चिपचिपी गर्मी बरकरार है। इसके बीच शनिवार को जनपद में पारा गिरने के साथ रात्रि में हुई करीब 19 एमएम बारिश से बड़ी राहत रही। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में इस बीच 50 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ समेत आगरा, अलीगढ़, बरेली, सहारनपुर परिक्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। वहीं आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिन तराई और पूर्वी इलाकों में नमी युक्त पूर्वा हवाओं के साथ बादलों का आना-जाना जारी रहेगा। वहीं तराई व दक्षिणी यूपी के इलाकों व वाराणसी परिक्षेत्र में कहीं कहीं बूंदाबादी की परिस्थितियां बन सकती हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस बार यूपी में सामान्य से तीन-चार दिन पहले मानसून आने की संभावना है। केरल के तट यह सामान्य से 8 दिन पूर्व दस्तक दे चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि प्रदेश में बंगाल की खाड़ी की तरफ से आने वाला मानसून अपनी सामान्य तिथि 18 जून से करीब 4 दिन पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि, इसका सही आंकलन मानसून के पूर्वोत्तर भारत में पहुंचने के बाद ही किया जा सकता है। इस बीच मेघगर्जन के साथ वेस्ट यूपी में वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के जारी आंकड़ों में नगर में रविवार को 19 एमएम बारिश शनिवार-रविवार रात्रि में होने के साथ रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस के साथ आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal