सफाई कर्मियों ने एनएसए के जवाब पर किया विरोध प्रदर्शन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका सफाई कर्मियों के हितों को लेकर उठाई जा रही मांगों व समस्याओं के समाधान को लेकर एडीएम प्रशासन को सौंपे गए 17 बिन्दुओं के मांग पत्र पर पालिका प्रशासन द्वारा जवाब भेजे जाने को लेकर वाल्मीकि समाज से जुडेÞ नेताओं ने कड़ा रोष जताते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर समाज की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाये और सभी जवाबों को सिरे से खारिज करते हुए मांगों के समाधान की खातिर वार्ता बुलाने की मांग की।
सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष चमन लाल ढिंगान ने बताया कि उनके द्वारा 15 मई को पालिका में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह और इसके बाद 21 मई को एडीएम प्रशासन को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों को लेकर मांग पत्र दिया था। इसमें मुख्य रूप से सफाई कर्मचारी संघ कार्यकारिणी का चुनाव कराने, आउटसोर्स कर्मियों को समय से वेतन, संविदा कर्मियों को समान कार्य समान वेतन, मृतक आश्रित मामलों में नौकरी योग्यता के आधार पर देने, ठंडी और गरम वर्दी देने, साइकिल भत्ता कम होने पर दो लीटर पेट्रोल देने व सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने सहित अन्य मांग शामिल रही।
एडीएम प्रशासन संजय सिंह ने महासंघ की इन मांगों पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उक्त आख्या तलब की थी। ईओ ने प्रकरण में एनएसए डॉ. अतुल कुमार को कार्यवाही कर रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए 17 बिन्दुओं पर डॉ. अतुल ने बिन्दुवार जवाब ईओ के माध्यम से एडीएम प्रशासन को भेज दिया। इसमें प्रत्येक मांग का निस्तारण होने का दावा किया है। महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान इसे लेकर सोमवार को पालिका पहुंचे और स्वास्थ्य विभाग में प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। उन्होंने एनएसए के नाम सौंपे पत्र में कहा है कि सफाई कर्मियों के समस्याओं के समाधान के लिए जो जवाब पालिका से एनएसए द्वारा एडीएम प्रशासन को भेजा, वह संतोष जनक नहीं है। इसमें संघ कार्यकारिणी चुनाव कराने के लिए गोलमोल जवाब दिया गया, जबकि नवंबर 2024 में संघ का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है और जानबूझकर चुनाव को टाला जा रहा है। उन्होंने रोष जताया कि महासंघ से वार्ता किये बिना ही मांगों को लेकर जवाबी पत्र तैयार कर भेजा गया है, यह कार्यप्रणाली निंदनीय है।

इन्होंने कहा-
एनएसए डॉ. अतुल कुमार का कहना है कि मांग पत्र में कई बिन्दु ऐसे हैं, जिनका निस्तारण या तो शासन स्तर या बोर्ड से होना है। वहीं ठंडी वर्दी कर्मियों को दी गई है। गरम वर्दी दो वर्ष में 1 बार दी जाती है। आउटसोर्स कर्मियों का भुगतान शासनादेश के अनुसार बोर्ड द्वारा स्वीकृति पर होता है। मृतक आश्रितों को नियमानुसार नौकरी मिल रही है। कोई समस्या लंबित नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal