शौर्य तिरंगा यात्रा में जोश व उत्साह के बीच सड़कों पर उतरा जन सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की मौत के बाद भारतीय सेना ने आॅपरेशन सिंदूर के तहत पूर्व में पाकिस्तान को जिस साहस व शौर्य के साथ में करारा जवाब दिया गया। सेना की इस कार्रवाई से देश का हर नागरिक भारतीय सेना की बहादुरी पर गर्व महसूस कर रहा है और इसके बाद सेना के सम्मान में देशभर में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जा रही हैं।


शनिवार को आॅपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश मुजफ्फरनगर की सड़कों पर भी दिखाई दिया। इस बीच अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा शौर्य यात्रा नगरपालिका परिषद के मैदान से नगरीय क्षेत्र में निकाली गई। इस बीच माननीय से आमजन तक के हाथ में जहां तिरंगा था। वहीं स्कूली बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिला और पुरुष विशालम तिरंगे के साथ मुट्ठीबंद हाथ उठाते और जोशीली आवाज में सड़कों पर भारत माता के जयकारों के साथ जय श्रीराम करते हुए निकले।
टाउनहाल प्रांगण से जोशिले अंदाज में प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में शामिल आम-ओ-खास जोश में दिखाई दे रहा था। टाउनहाल से प्रांरभ तिरंगा यात्रा झांसी की रानी, शिवचौक, भगत सिंह रोड होते हुए सर्राफा बाजार, नावल्टी चौक, अंसारी रोड और मालवीय चौक के रास्ते वापस टाउनहाल मैदान में पहुंचकर ही संपन्न हुई। शहर के मुख्य मार्गों पर देशभक्ति के उमड़े जनसैलाब के बीच इस बार जहां सौ मीटर के तिरंगे के साथ समर्पित युवा की टीम द्वारा करीब 45 मीटर के तिरंगे ध्वज को अपने सिर पर हाथों से उठाने की खातिर युवाओं के साथ समाज के हर वर्ग में होड़ सी नजर आयी। इस बीच सड़कों पर उतरे लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के जोशीले नारे लगाए। शौर्य यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्रीराम के गगनभेदी नारे और जयकारें गूंजते रहे। इस बीच शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों पर कई स्थानों पर लोगों द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई। शौर्य तिरंगा यात्रा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान नगर विधायक व योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप समेत विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के साथ प्रबुद्धजन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं, भाजपा जन-प्रतिनिधियों के साथ हजारों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर की सड़कों पर निकली इस शौर्य तिरंगा यात्रा के दौरान प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले सभी नागरिक भारतीय सेना द्वारा आॅपरेशन सिंदूर के तहत पूर्व में पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा कर रहे थे। इस दौरान शौर्य तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मुख्य रूप से पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, राजीव गर्ग, मंडी मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, डॉ. संदीप शर्मा, श्रीमोहन तायल, स. सुखदर्शन सिंह बेदी, ज्ञान चन्द सिंघल, दीपक मित्तल, विपुल भटनागर, अजय सागर, शेखर राजपूत, अशोक बाटला, सुधीर खटीक, नमन मित्तल एड, गीता जैन, शालनी शर्मा, ऋतु त्यागी, बॉबी ठाकुर, सरिता शर्मा अरोरा, ममता बालियान, सुनीता शर्मा, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, शरद शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, पवन अरोड़ा, व्यापारी नेता राहुल गोयल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, जगदीश पांचाल, विजय वर्मा, संजीव संगम, कन्हैया शर्मा, गौरव मुंडे, समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal