मोती झील को पिकनिक स्पॉट बनाने की ओर बढ़ा दूसरा कदम

Share :

मुजफ्फरनगर। ऐतिहासिक धरोहर के साथ कई रहस्यों व पूरे वर्ष जल स्रोत बने रहने के कारण कई किवदंतियों और कहानियों को समेटने वाली मोती झील डीएम उमेश मिश्रा के विशेष प्रयास से अब फिर से निखरने लगी है। शुक्रवार में झील का सफाई अभियान पूर्ण हो जाने के बाद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए अगले चरण के कार्य को प्रारम्भ कराया। इसके लिए झील पर तीन फीट का बांध बनाने, नाले से कूड़ा करकट रोके जाने के साथ सौंदर्यकरण के लिए डीपीआर बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।


नगर के पश्चिमी छोर, शामली रोड पर काली नदी के पास स्थित मोती झील अपने रहस्य और इससे जुड़े इतिहास व रोमांच के कारण चर्चा में रहती है। पूर्व में इस झील को जनपद में सुसाइड स्पॉट के रूप में पहचाना जाने लगा था। पदार्फाश झील के नाम से पहचान रखने वाली झील का संबंध कुछ लोग महाभारत काल से जोड़ते रहे हैं जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते दयनीय अवस्था में रहने वाली झील के दिन अब बहुरने जा रहे हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने इस ऐतिहासिक महत्व व रहस्य को संजोने वाली मोती झील को पिकनिक स्पॉट के रूप में पहचान दिलाने का बीड़ा उठाते हुए कई समाजसेवी संगठनों को जोड़ा जा रहा है। झील के पहले चरण में सफाई कराने के बाद दूसरे चरण का कार्य कराने की तैयारी है।
शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने मोती झील के प्रोजेक्ट पर काम कर रही आर्ट आॅफ लिविंग संस्था के लोगों के साथ स्थलीय भ्रमण किया। यहां साफ सफाई के कार्य को परखने के साथ अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। झील में कूड़ा करकट और प्रदूषित जल रोकने के लिए नाले का प्रबंध, जल स्तर बढ़ाने के लिए बांध निर्माण व अन्य कार्यों की जरुरत के आधार पर विचार मंथन किया गया।

इन्होंने कहा-
एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने बताया कि मोती झील की सफाई अभियान डीएम उमेश मिश्रा द्वारा 28 अपै्रल को प्रारम्भ कराते हुए 15 दिन की समय सीमा तय की थी। इसके तहत झील से कूड़ा करकट व जलकुंभी की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया। बारिश के दिनों में झील का जल स्तर बढ़ने की संभावना को देखते हुए इसके चारों ओर 3 फीट का बांध निर्माण करने, इसमें ब्रिज की ओर से आ रहे नाले से कूड़ा रोकने के लिए जाली प्रबंधन, प्रदूषित जल रोकने के लिए बायो कल्चर के सहारे शुद्धिकरण कार्य कराने पर चर्चा हुई। इसके साथ डीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसील सदर की टीम मोती झील की भूमि को चिन्ह्ति कराते हुए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने की कार्यवाही होगी। आर्किटेक्ट से इसके सौन्दर्यकरण के लिए डीपीआर बनवाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पालिका प्रशासन के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिये गये हैं, पालिका ने पूर्व में काली नदी रिवर फ्रंट व झील के सौंदर्यकरण के लिए डिजाइन बनवाये थे। यहां पर पाथ-वे, लाइटिंग, बैठने के लिए बैंच बनवाने की योजना है। उन्होंने बताया कि अब दूसरे चरण में नाले की सफाई के लिए पालिका ईओ को निर्देशित किया है, जो शुरू करा दिया गया है। तीसरे चरण में सौन्दर्यकरण का काम शुरू होगा और जल्द मोती झील एक बड़े पिकनिक स्पॉट के रूप में नजर आयेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई