ग्राम प्रधान व सचिवों को दिए मॉडल ग्राम पंचायत के टिप्स

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधान एवं सचिवों की मौजूदगी में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जीपीडीपी एवं पीडीआई समिति सदस्यों के साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के साथ संपन्न कार्यशाला का सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करते हुए शुभारंभ किया गया। विकास भवन में संपन्न कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के टिप्स देते हुए इस दिशा में सार्थक प्रयास किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।


शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देश भूषण की अध्यक्षता में संपन्न एक दिवसीय कार्यशाला में जीपीडीपी एवं पीडीआई समिति सदस्य, मॉडल ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान एवं सचिव, मीडिया कर्मी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एलएसजीडी 09 थीम के अनुरूप अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को जीपीडीपी में सम्मिलित करते हुए इन योजनाओं का लाभ ग्राम पंचायत स्तर तक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि पीएआई इंडीकेटर्स के अनुसार अपने अपने विभाग से सम्बंधित बिंदुओं की निरंतर समीक्षा करने के साथ इंडीकेटर्स को अद्यतन करते रहें। प्रशिक्षण में उपनिदेशक(प.) प्राचार्य द्वारा प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में समस्त प्रतिभागियों को बताया गया। प्रशिक्षण में डीआईपीएम सहारनपुर मंडल द्वारा पीएआई इंडीकेटर्स को लाइव पोर्टल पर दिखाते हुए समझाया गया। वहीं प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर ने इस दौरान एलएसडीजी की 9 थीमों के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में जिला पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए प्रशिक्षण का समापन किया। प्रशिक्षण में डीपीआरसी फैकल्टी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal