मैगा कैंप में 130 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ निदान

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन के मेगा कैम्प में पहले दिन करीब 150 विद्युत उपभोक्ता विद्युत से संबंधित तमाम शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें से अधिकांश शिकायत बिजली के बढेÞ बिल, मीटर व नए कनेक्शन आदि के संबंध में आयी है। इनमें से करीब 130 उपभोक्ताओं की शिकायतों का इस मेगा कैम्प में समाधान किया गया है।
गुरूवार को विद्युत विभाग की ओर से नुमाईश कैम्प बिजली घर के समीप तीन दिवसीय मेगा कैम्प का शुभारंभ किया गया। बिजली विभाग का यह मेगा कैम्प आगामी 17 मई तक चलेगा। गुरूवार को पहले दिन कैम्प में करीब 150 उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिसमें से अधिकांश शिकायतों में बिल संशोधन करने, नए संयोजन निर्गत करने, लोड बढ़ाने, मीटर बदलने, विद्युत बिल को जमा कराने और अन्य वाणिज्यिक समस्याओं से जुड़े उपभोक्ताओं द्वारा कैम्प में दर्ज कराई गई है।
अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि मेगा कैम्प में करीब 130 उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया है। कैम्प सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक खुला है। उन्होंने बताया कि मेगा कैम्प में आने वाले प्रत्येक विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस दौरान मेगा कैंप में मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल समेत एक्सईएन और एसडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal