मुजफ्फरनगर। नगर क्षेत्र में इंदिरा कालोनी और कृष्णापुरी में चल रही आईसक्रीम फैक्ट्रियों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मौके पर टीम को साफ सफाई की कमी मिली। इस दौरान आईसक्रीम की जांच के लिए 10 से ज्यादा नमूने जब्त किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन विभाग की सहायक आयुक्त अर्चना धीरान ने बताया कि गर्मी के चलते पेय पदार्थ में मिलावट के विरुद्ध विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने इंदिरा कालोनी स्थित मै. रियल क्वालिटी आइसाक्रीम पर जांच की। इस दौरान आइसक्रीम मैंगो फ्लेवर, आइसक्रीम स्ट्रॉबेरी तथा औरेंज एमल्थन का नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। उक्त प्रतिष्ठान को आइसक्रीम एवं आइसकैंडी बनाने में प्रयोग किए जा रहे पानी की जांच कराने तथा प्रतिष्ठान में साफ सफाई को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कृष्णापुरी स्थित मै. शुद्ध वैली आइसक्रीम से आइसक्रीम, मिल्क क्रीम व आइसकैंडी घोल का एक-एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया गया। वहीं प्रतिष्ठान में सफाई व्यवस्था बेहतर करने को निर्देशित किया। इस दौरान टीम ने कुल 6 नमूने संग्रहित कर साथ प्रयोगशाला लखनऊ को जांच हेतु प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विशाल चौधरी व मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का






