सफाई व्यवस्था में सुधार को हरकत में आया पालिका प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने के पवित्र संकल्प के साथ बीते कई माह से सड़कों पर सुबह के साथ रात्रि में शुरू की सफाई व्यवस्था के सार्थक परिणाम अब हर ओर पालिका क्षेत्र में दिखाई देने लगे हैं। हालांकि डोर टू डोर क्लेक्शन अभियान कंपनी कर्मियों की आए दिन रही हड़ताल होने से पालिका प्रशासन की फजीहत भी हुई, लेकिन कुल मिलाकर नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था काफी हद तक सफल साबित हुई। इसमें और सुधार लाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच अब पालिका के अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था का सर्वे कराने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लेने की योजना तैयार की है। इस योजना को धरातल पर लाने के लिए ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए हैं।
नगरपालिका परिषद की ओर से अब सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने की खातिर नया प्रयोग करने की योजना तैयार की है। इसके चलते अब पालिका क्षेत्र में होने वाली सफाई की व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। इस संबंध में ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह ने पालिका नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार के साथ चीफ योगेश कुमार और सफाई निरीक्षक को निर्देश दिए हंै। योजना के तहत सफाई सर्वे से संबंधित बिन्दू निर्धारित प्रारूप पर आख्या समेत गूगल लिंक व निदेशालय के गूगल लिंक पर भी तत्काल पे्रषित करने के लिए कहा गया है। इसके साथ शहर क्षेत्र के कूड़ा डलावघरों की सफाई में सुधार के प्रयास और मजबूत किए जाने पर जोर दिया। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने नालों की नियमित रूप से सफाई न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को बरसात से पूर्व नगर पालिका प्रशासन को शहर के सभी नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं इसकी रिपोर्ट शासन स्तर पर भी भेजनी है। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में करीब 80 से अधिक छोटे बडेÞ नाले है, जिनमें से अधिकांश नाले अभी भी पूरी तरह से गंदगी से अटे हुए हैं। इन तमाम नालों की सफाई के लिए कोई विशेष ध्यान पालिका प्रशासन द्वारा नहीं दिए जाने से जहां क्षेत्र की जनता की चिंता बढ़ रही है, वहीं शहर में सफाई व्यवस्था भी खराब पड़ी हुई है। उधर, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन जैसी उक्त महत्वाकांक्षी योजना जिम्मेदारों की उपेक्षा के बीच दम तोड़ चुकी है। वहीं इस बीच शहर के डलावघरों से भी कूड़ा नहीं उठ रहा है। ऐसे में अधिकांश डलावघरों से दोपहर तक कूड़ा सड़कों पर पड़ा रहने से स्थानीय नागरिकों की मुश्किलें बढ़ने लगी है, जिसके कारण गर्मी की दस्तक के बीच बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ने लगा है। इन्हीं तमाम फजीहतों के बाद अब नगर पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के साथ हकीकत जानने और नालों की सफाई कराते हुए ड्रोन कैमरे से सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal