दिव्य योग ध्यान आश्रम में अखंड रामायण पाठ का समापन

Share :

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम में चल रहे अखंड रामायण पाठ का रविवार को कीर्तन और भंडारे के साथ समापन हो गया। इसके साथ ही सन्यास की दीक्षा का एक साल पूरा होने पर स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज का प्रकाश उत्सव मनाया गया। समापन अवसर पर पधारे दंडी स्वामी महादेवाश्रम महाराज व जूना अखाड़ा के स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने भक्तों को अपना आशीर्र्वाद देते हुए कहा कि स्वामी श्रीभगवान आश्रम ने एक साल में सन्यासी के रूप में जन कल्याण के कई काम किए है।

पचेंडा रोड स्थित दिव्य योग ध्यान आश्रम में स्वामी श्रीभगवान आश्रम जी महाराज के सान्निध्य में शनिवार की अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया था। अखंड पाठ पूर्ण होने पर रविवार सुबह महाआरती की गई। भजन गायक धर्मबीर सुमदर ने इस बीच अपनी टीम के साथ भजन और देशभक्ति गीतों का गुणगान किया। अखंड पाठ के समापन अवसर पर श्री भगवान आश्रम जी महाराज का एक वर्ष पहले जन्म दिन था। तमाम वैभव के होते हुए शर्मा ने सन्यास को ग्रहण किया था। सन्यास एक तरह का कर्मयोग है। सन्यास लेकर भीख मांगना उचित नहीं है। समाज के बीच रहकर जन कल्याण का काम करने वाला सच्चा सन्यासी है। जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि गृहस्थ जीवन के कर्तव्यों को पूरा कर सन्यास लेना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संतों को समाज के बीच रहकर लोक कल्याण के काम करने चाहिए। स्वामी श्री भगवान आश्रम महाराज ने कहा कि सन्यास की दीक्षा लिए उन्हें एक साल का समय हो गया है। उन्होंने प्रयास किया कि सन्यासी के रूप में समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वाह करता रहूं। सुखद बात यह है कि अखंड पाठ के समापन पर दो बड़े संतों के दर्शन लाभ हुए हैं। उन्होंने कहा कि अखंड पाठ के समापन के साथ बार्डर पर शांति का माहौल बना है। युद्ध से बर्बादी के अलावा कुछ नहीं मिलता। इस दौरान आपारी नेता संजय मिश्रा, कृष्ण गोपाल मित्तल, राकेश त्यागी, शलभ गुप्ता, मास्टर विजय सिंह, केके शर्मा, ऋषभ शर्मा, राजकुमार, रजत तायल, पंकज शर्मा, नीरज त्यागी, साक्षी, गोपाल शर्मा, रमेश ठाकुर, नितिन कुमार, आशीष शर्मा, अंकित शर्मा, अंशुल शर्मा, उमादत्त शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal