देशभक्त किसान नेता का हिंदू संगठनों ने किया अभिनंदन

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक की ओर से भारतीय सैनिकों के लिए 51 लाख रुपए, एक हजार कुंतल गेहूं व 5 हजार यूनिट ब्लड देने की घोषणा पर शनिवार में संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वावधान में हिंदू संगठन, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भगवा पगड़ी व पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
शिवसेना व संयुक्त हिंदू मोर्चा के दर्जनों प्रतिनिधि शनिवार को भाकियू नेता धर्मेन्द्र मलिक के निवास पर पहुंचे और उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जंग लड़ रहे जवानों के लिए इनकी घोषणा बहुत सराहनीय है। किसान नेता धर्मेन्द्र मलिक ने घोषणा करके राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है, उनके इस पुनीत कार्य में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।
भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मालिक ने कहा कि आज सभी संगठनों ने आकर जो हमारा हौंसला बढ़ाया है वह सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हिंदू व सामाजिक संगठनों ने जब भी जरुरत पड़ी, किसानों ने हमारा साथ दिया और आंदोलनों में भागीदारी रही है। हिंदू संगठनों का हमेशा ही किसान आंदोलन में विशेष सहयोग रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, पंकज भारद्वाज, हरिओम त्यागी, अनूप सिंह राठी, बागेश अग्रवाल, मुकेश आर्य, शलभ गुप्ता, अखिलेश पुरी, अजय कुमार, अमरीश त्यागी, राजू सैनी, पुष्पेंद्र सैनी, दिनेश गोयल, विकास अग्रवाल, आशीष शर्मा, संजय गोयल, सचिन जोगी, अखिलेश शर्मा, हरीश पालीवाल, मनोहर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई