पालिका चेयरपर्सन ने भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विजेताओं को किया पुरुस्कृत

Share :

मुजफ्फरनगर। गायत्री परिवार द्वारा बच्चों को संस्कार एवं संस्कृति से जोड़ने के लिए आयोजित कराये जाने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मौजूद रहीं। उनके द्वारा यहां यज्ञ हवन में प्रतिभाग करते हुए देश में अमन और विजयश्री की प्रार्थना की। इसके साथ प्रतियोगिता में विजेता घोषित बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनको सम्मानित किया और भारतीय संस्कृति से जुड़ने के लिए प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना की।
गायत्री परिवार द्वारा शुक्रवार को विश्वकर्मा सभा रुड़की रोड पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के पारितोषिक वितरण समारोह एवं गायत्री महायज्ञ व दीपयज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप उपस्थित रही। इस दौरान आयोजकों ने मौजूद अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि भारतीय संस्कृति पर आधारित ऐसे कार्यक्रम में उनका उपस्थित होना वास्तव में अत्यंत गौरवपूर्ण और भावपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहा, अपितु इससे भारतीय संस्कृति और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायी प्रयास भी रहा है। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए ऐसी प्रतियोगिता आयोजन कराने पर गायत्री परिवार की प्रशंसा भी की। साथ ही उन्होंने इस प्रयास को संस्कार, संस्कृति और साधना की ओर सार्थक कदम बताते हुए संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान के आधार पर विजेता बनने वाले बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को संस्कृति ज्ञान प्रतिभा के कारण सम्मानित करने का यह अनुभव सदैव हृदय में स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में अनु अग्रवाल, जगदीश पांचाल, जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद रजत धीमान, रुक्मणी भारद्वाज, डॉ. रामनिवास, आर्यन पाराशर, आर्यांश पाराशर व सम्पूर्ण गायत्री परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई