आपरेशन सिंदूर नगर में हाई अलर्ट के बीच रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए टेरर अटैक के बाद भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए किए आॅपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने लगातार एलओसी और भारतीय शहरों को निशाना बनाने के लिए किए जा रहे हमलों के बीच मुजफ्फरनगर में भी पूरी तरह हाई अलर्ट जारी है। शुक्रवार को इन्हीं व्यवस्थाओं के बीच जिले का पुलिस और प्रशासनिक अमला सुबह से सड़कों पर उतरा दिखाई दिया। इस बीच हाइवे से संपर्क मार्गों तक सघन चैकिंग अभियान के बीच रेलवे स्टेशन पर पहली बार चैकिंग अभियान चलाया गया, जहां घंटों तक रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के डिब्बों में आला अफसरों ने डाग स्क्वायड के साथ बैग, सामान एवं संदिग्ध लोगों के आईडी देखने का सिलसिला जारी रहा।
भारत व पाकिस्तान के बीच आॅपरेशन सिंदूर के बाद बढ़ते तनाव और बीती रात्रि के हमलों को देखते हुए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को इस बीच परखने के साथ जिले में अनहोनी की आशंकाओं के बीच शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के साथ हाइवे एवं संपर्क मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शुक्रवार को इन्हीं तमाम तैयारियों के बीच नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप और सीओ सिटी राजू कुमार साव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल के साथ डॉग स्क्वाइड, खुफिया, जीआरपी एवं आरपीएफ की टीमों ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। सुरक्षा टीमों ने इस दौरान स्टेशन पर ट्रेनों से यहां आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की जांच की। इसके साथ टीम ने सूटकेस, बैग और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी गहन तलाशी लेते हुए गंतव्य की ओर जा रहे यात्रियों की पहचान को सत्यापित करने के लिए आईडी देखी। इस दौरान बिना पहचान या आइडी वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ उनके सामान को बारीकी से चैक किया। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन के सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी। इसमें प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, पार्सल आॅफिस व पार्किंग स्थल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह चेकिंग अभियान एहतियातन रेलवे स्टेशन पर चलाया गया, ताकि किसी तरह के आतंकी या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सकेगा। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों द्वारा आम जनता से अपील की गई कि वे यात्रा के दौरान अथवा गंतव्य पर जाते हुए किसी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इस बीच रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चैकिंग के चलते घंटों तक बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी विशेष नजर रखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal