डीएम ने अधिवक्ताओं में भरा जोश, भारत माता के गूंजे हर ओर जयकारे

Share :

मुजफ्फरनगर। देश में उत्पन्न स्थिति एवं भविष्य की रणनीति को लेकर शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा ने जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचकर अधिवक्ताओं को इससे जुड़ी तैयारियों से अवगत कराया। डीएम द्वारा बताई गई रणनीति से मौजूद अधिवक्ताओं में जोश भर गया और सभागार भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। मौजूद अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
शुक्रवार दोपहर डीएम उमेश मिश्रा जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचे, जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। फैन्थम हॉल में मौजूद रहे अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी अधिवक्ताओं से शासन द्वारा बनाई जा रही आपात टीम में भी शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे में जरूरत पड़ने पर आपातकालीन स्थिति में टीम से जुड़े अधिवक्ता मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में भी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्थान या संदिग्ध परिस्थिति दिखाई दें, तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। उन्होंने अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वह भी आपात स्थिति में प्रशासन का मार्गदर्शन करें। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से तालियां बजा कर डीएम का आभार जताते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि सभी अधिवक्ता सरकार के साथ में खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर भारत सरकार जहां चाहे उनका सहयोग ले सकती है। इस दौरान जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने डीएम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को जिला प्रशासन का हिस्सा माना है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता नकारात्मकता को छोड़कर अब सकारात्मकता से जुड़ें। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक, जितेन्द्र कुमार, आमोद त्यागी, उदयवीर पोरिया, प्रवीण जावला, रणवीर सिंह व समस्त बार संघ कार्यकारिणी व अन्य अधिवक्ता भी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सह सचिव सचिन त्यागी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई