मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-4 थाना कोतवाली क्षेत्र में कविता मीना, उपाध्यक्ष एमडीए के आदेशों के चलते शुक्रवार को अवैध भू-स्वामी एवं प्लॉटिंगकर्ता नरेन्द्र सिंह, अशोक कुमार, शिवकुमार पुत्रगण जयचन्द व नरेन्द्र कुमार पुत्र टीकाराम द्वारा स्थल-खसरा नं.-524 बुढ़ाना रोड, इंडाना फैक्ट्री के सामने, मुजफ्फरनगर में करीब 20 बीघा व राजेश सैनी, अशोक सैनी पुत्रगण प्रकाश सैनी ने खसरा नं.-373 चरथावल रोड निकट शनि मन्दिर रोड पर करीब 4 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे, जिसमें चालानी कार्यवाही के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था। एमडीए अधिकारियों के अनुसार जारी नोटिस के तहत सुधार न कर पाने पर एमडीए की टीम ने शुक्रवार को विकास क्षेत्र जोन-4 थाना कोतवाली क्षेत्र में उक्त दो स्थल पर करीब 24 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान एमडीए के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ स्थानीय थाने का पुलिस बल मौजूद रहा।

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत






