भाजपा किसान मोर्चा ने किया कलेक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन, किसान नेताओं को नसीहत

Share :

मुजफ्फरनगर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में देशभर में गम व गुस्सा बना हुआ है, घटना के बाद से लगातार पाक व आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। बीते दिवस भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के बयानों को लेकर गुस्सा चरमोत्कर्ष पर होने के साथ बयानों को लेकर टिकैत परिवार के प्रति नाराजगी है। साथ ही उनके खिलाफ प्रदर्शन जारी है और लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि टिकैत परिवार किसके साथ खड़ा है। हालांकि भाकियू अध्यक्ष ने अपने बयान पर खेद व्यक्त कर दिया हैै, लेकिन इसके बावजूद भी उनका विरोध जारी है, जिसमें मंगलवार को भाजपा भी कूद पड़ी है।
मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी और जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पर पहुंचने के साथ पहलगाम में हुई घटना के खिलाफ आक्रोश जाहिर करने के साथ भाकियू के शीर्ष नेताओं के द्वारा दिए बयानों की निंदा कड़े शब्दों में करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी ने कहा कि आज जब पूरा देश पहलगाम में शहीद हुए लोगों के लिए इंसाफ की मांग कर रहा है, आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ है और सरकार के हर फैसले का समर्थन कर रहा है, ऐसे में टिकैत परिवार के लोग इससे अलग खड़े नजर आ रहे हैं। सिंधु जल संधि को लेकर चौ. नरेश टिकैत और इसके बाद राकेश टिकैत द्वारा हमले के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को दोषी ठहराने के बयानों की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के खिलाफ है।
जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि उन्होंने किसान मसीहा चौ. महेन्द्र टिकैत से लेकर नरेश टिकैत तक के साथ काम कर किसान हितों के लिए लड़ाई लड़ी है। कभी भी भाकियू नेताओं ने देश के खिलाफ बयान नहीं दिया है। बाबा टिकैत ऐसे मामलों में सीधे तौर पर देश के साथ खड़े हो जाते थे, लेकिन आज भाकियू अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत जो हमारे समाज के मुखिया भी हैं, ने जिस तरह का बयान दिया, वो समाज के साथ ही देश को भी शर्मसार कर रहा है, हालांकि उन्होंने खेद व्यक्त कर लिया है, लेकिन इसके बाद राकेश टिकैत ने भी इस हमले में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाये हैं, वो कांग्रेस के राज के पिछले दस साल याद कर लें, जिसमें आतंकी घटनाओं में हजारों भारतीय मारे गये। 26/11 का हमला कांग्रेस राज में हुआ, तो क्या इसके लिए सोनिया व राहुल दोषी थे। उन्होंने कहा कि आज सिद्धारमैया, नेहा राठौर जैसे चंद लोग ही हैं, जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं। ऐसे बयानों की लिस्ट में भाकियू अध्यक्ष न आये हमारा आग्रह है, इससे किसान और बालियान खाप बदनाम हो रहे हैं, समाज पर सवाल उठ रहे हैं। राजू अहलावत ने कहा कि उन्होंने राकेश टिकैत से फोन पर बात कर नाराजगी जताई और कहा कि वो ऐसे बयान देकर देश के किसान को शर्मिन्दा न करें। भाजपा सरकार ने पुलवामा और उरी का मजबूत बदला लिया, इसमें भी कार्यवाही होगी, पूरा देश सरकार के साथ हर फैसले में खड़ा हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से तरूण त्यागी, सुधीश पुंडीर, विनीत ठाकुर, मुकेश कश्यप, नितिन त्यागी, चमन ठाकुर, डॉ. राजकुमार, भूपेन्द्र प्रजापति, मनोज राठी, अमित धर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई