टाउन हॉल के चाट बाजार के दुकानदारों ने की ईओ से मुलाकात

Share :

मुजफ्फरनगर। टाउन हाल रोड पर लगने वाले चाट बाजार को पालिका प्रशासन द्वारा हटाने के लिए उठाए सख्त कदमों के बीच मंगलवार को दुकानदारों ने स्वयं यहां से अपनी अस्थाई दुकाने और ठेले हटा लिए हंै। ठिए हटाने के बाद सभी दुकानदारों ने ईओ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जानसठ पुल के नीचे इन दुकानदारों को भविष्य में शिफ्ट होने की बात की। जिस पर दुकानदारों ने दो दिन का समय मांगा।
नगर पालिका के बाहर टाउन हाल रोड पर लंबे समय से जारी चाट बाजार पर पालिका प्रशासन द्वारा सौन्दर्यकरण कराने के नाम पर इस परिसर को खाली कराने का फरमान जारी किया है। जिस कारण चाट बाजार समेत अन्य कारोबार में लगे दर्जनों परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। ईओ के निर्देश के बार में कर निर्धारण अधिकारी द्वारा चाट बाजार का ठेका खत्म होने के बाद यहां से चाट बाजार को हटाने के निर्देशों के बीच की गई असमर्थता के चलते ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने सख्ती दिखाते हुए उक्त स्थान पर नोटिस चस्पा करा दिए, जिसमें 15 अप्रैल तक सभी दुकानदारों को दुकाने और ठेले हटाने की चेतावनी दी गई। ईओ के नोटिस के बाद सभी ने मंगलवार को यहां से दुकानों को हटा लिया है। इसके बाद सभी दुकानदार ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से मिलने के लिए पालिका कार्यालय में पहुंचे। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इन दुकानदारों से अपना कारोबार करने के लिए जानसठ पुल के नीचे चाट बाजार को शिफ्ट किए जाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यहां पर लाईट व पानी आदि की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन उक्त दुकानदार अभी यहां जाने के लिए तैयार नहीं है। दुकानदारों ने सोल्जर बोर्ड, होली एंजिर्ल्स स्कूल के बाहर आदि स्थानों पर चाट बाजार लगाने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal