सरकार कर रही अच्छा कार्य, जिसके आएंगे अच्छे परिणाम: विजय कौशल

Share :

मुजफ्फरनगर। देश के जाने-माने कथा वाचक एवं मानस मर्मज्ञ संत प्रवर विजय कौशल महाराज ने कहा कि इस वक्त देश-प्रदेश में सरकार अच्छे कार्य कर रही है, जिसके आने वाले समय में सुखद परिणाम भी आएंगे। हालांकि उन्होंने वक्फ संशोधन कानून पर कहा कि यह संसद के द्वारा पारित संवैधानिक कानून है लेकिन इसे लागू करने से पूर्व व्यवहारिक, सैद्धांतिक व भावनात्मक तीनों पक्षों का ध्यान रखा जाना चाहिए।
मुजफ्फरनगर में रुड़की रोड पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं आयुष बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा एवं महामृत्युंजय सेवा मिशन के संयोजक संजीव शंकर महाराज के आवास पर बीते दिवस पहुंचे संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार दोनों बहुत ठीक काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री पूरी तरह प्रामाणिक है, 24 कैरट प्रमाणिक है। उनकी नीयत भी प्रामाणिक है व उनकी इच्छा शक्ति भी प्रामाणिक है उनके परिश्रम भी प्रामाणिक है जिसके बहुत अच्छे परिणाम आएंगे।
संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने वक्फ संशोधन कानून के बारे में कहा कि देश में जो कानून आया है वह संवैधानिक है, लोकसभा द्वारा पास किया गया हैै। उन्होंने कहा कि एक होता है व्यावहारिक पक्ष, एक होता है सैद्धांतिक पक्ष, एक होता है भावनात्मक पक्ष इन तीनों पक्षों को ध्यान में रखने के बाद ही कोई कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई बात सही है लेकिन लोक विरुद्ध है तो उसे नहीं करना चाहिए, यही शास्त्र का वचन है। उन्होंने कहा कि लिए गए निर्णय पर उनका कोई कमेंट नहीं है जो है वह ठीक है, लेकिन किसी एक विषय को लेकर देश में हर समय तनाव, झगड़ा फसाद आदि नहीं होना चाहिए। इससे देश व समाज का नुकसान होता है। समाज टूटता है और खाईयां बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 400-500 वर्ष पूर्व मंदिर तोड़कर दूसरे धर्म के धर्म स्थल बनाए, उन्होंने पाप किया था वह तो पाप करके चले गए और हम भूल भी गए। बहुत प्राचीन 400-500 वर्ष पूर्व घटनाएं हो गई उन्हें उठाकर कुरेदना ठीक नहीं, अगर ऐसा वातावरण बना ताकि सहमति से हिंदुओं की जो चीज वापस मिले तो सही रहेगा। इस पर सीधे तौर पर वह कोई कोई कमेंट नहीं करेंगे। इस दौरान संत प्रवर विजय कौशल जी महाराज ने महामृत्युंजय सेवा मिशन के संयोजक संजीव शंकर महाराज को अपनी शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा, संजीव शंकर महाराज, आशुतोष शर्मा, शलभ कौशिक एड., डॉ. श्वेता कौशिक, जानकी कौशिक, डॉ. सुधीर दत्त भारद्वाज एवं रीता भारद्वाज ने उनकी अगवानी कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने किया सफाई अभियान का निरीक्षण

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद शहर में शुरू किए सफाई अभियान का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सफाई अभियान में जुटे कर्मचारियों की सराहना करते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि कावंड़ मेले के दौरान लाखों की भीड़ की मौजूदगी के दौरान सफाई व्यवस्था

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई