वर्क आॅर्डर दफ्तर में वापस कर काम करने पर फंसे ठेकेदार

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में निर्माण कार्यों के वर्क आॅर्डर को लेकर रचे गए चक्रव्यूह में कुछ ठेकेदार बुरी तरह से फंसते दिखाई दे रहे हैं। 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से पालिका से बीते 28 फरवरी को निर्माण कार्यों के वर्क आॅर्डर जारी कर दिए गए थे, जिनमें कुछ ठेकेदारों से जारी किए वर्क आॅर्डर बाद में वापस ले लिए, जबकि उक्त ठेकेदारों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों पर कार्य शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बिना वर्क आॅर्डर के काम करने पर उनकी गर्दन फंसी है। वहीं ऐसे क्षेत्रों पर निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। उधर, ईओ द्वारा की गई जांच पर भी सवाल उठ रहे है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नगर के विकास को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच 15वें वित्त और राज्य वित्त से निर्माण कार्य कराने के लिए बीते दिनों टेंडर निकाले थे। टेंडर खुलने पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 28 फरवरी को ठेकेदारों को वर्क आॅर्डर दे दिए गए। इसके बाद 7 मार्च को हुई बजट बैठक में 41 सभासदों द्वारा एई निर्माण पर गंभीर आरोप लगाते हुए टेंडरों को लेकर शिकायत की गई। यह शिकायत होने पर पालिका द्वारा कुछ ठेकेदारों से वर्क आॅर्डर फिर से वापस ले लिए गए, जबकि उक्त ठेकेदारों ने ब्रह्मपुरी, जाट कालोनी, गांधी कॉलोनी, उत्तरी कृष्णापुरी आदि कई क्षेत्रों में काम किया जा रहा है। यहां पर निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा सत्यापन भी किया जा चुका है। ऐसे में बिना वर्क आॅर्डर काम होने पर उक्त ठेकेदार बुरी तरह से फंस चुके है। सूत्रों का कहना है कि इन ठेकेदारों को दोबारा से वर्क आॅर्डर दिए जाने की तैयारी है, लेकिन काम पहले से चल रहा है। उधर, कुछ सभासदों ने ईओ की जांच पर सवाल खड़े किए हैं। इन सभासदों का कहना है कि ईओ तकनीकी अधिकारी नहीं है। यह जांच तकनीकी अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal