सभासदों की मांग पर हुई एई अखंड प्रताप की पालिका से छुट्टी

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका में भ्रष्ट आचरण के आरोपों में दोषी पाए सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह को चेयरपर्सन ने सख्त कदम उठाते हुए पालिका से कार्यमुक्त कर दिया। शासन करीब 10 माह पूर्व एई का अलीगढ़ तबादला कर चुका है। चेयरपर्सन से नगर पालिका के 41 सभासदों ने एई निर्माण के खिलाफ बोर्ड बैठक में शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी, जिसमें आरोप सही पाये जाने के बाद कार्यवाही को सभासदों की जीत के रूप में देखा जा रहा है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप अपने कार्यकाल के पहले ही दिन से भ्रष्टाचार जैसे मामलों में जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करते दिखाई दे रही है। इस कड़ी में उन्होंने जहां जन्म मृत्यु पटल पर बदलाव कर व्यवस्था में परिवर्तन किया, वहीं सबसे बड़ी हलचल का कारण बने टैंडर अनियमितता में फंसे सहायक अभियंता निर्माण अखंड प्रताप सिंह पर गाज गिरी है। बीती 7 मार्च को हुई पालिका की बजट विशेष बोर्ड बैठक में वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीमा जैन, मौ. खालिद, नौशाद खां सहित 41 सभासदों ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को एई निर्माण के खिलाफ शिकायत दी और उन्हें पालिका से कार्यमुक्त करने की मांग की थी। सभासदों का आरोप था कि 10, 15, 18 फरवरी को निर्माण कार्यों के लिए निकाली निविदाओं में शर्त पूरी करने वाले ठेकेदारों की निविदा अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। इन आरोपों की जांच हुई तो आरोप सही पाये गये और इसके बाद चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अब सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह को भ्रष्टाचार में दोषी पाये जाने पर पालिका से कार्यमुक्त कर दिया है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि नगरीय निकाय निदेशालय निदेशक अनुज कुमार झा के द्वारा 29 जून 2024 को पालिका में एई निर्माण अखंड प्रताप का नगर निगम अलीगढ़ तबादला कर दिये जाने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन इनके स्थान पर यहां पर प्रतिस्थानी नियुक्त नहीं किया गया था। ऐसे में शहर में विकास कार्य व निर्माण योजना को पूर्ण करने के लिए इनको कार्यमुक्त नहीं किया था। एई के खिलाफ 41 सभासदों ने भी एक शिकायत पत्र बोर्ड में दिया, जिसके आधार पर ईओ ने जांच करते हुए अपनी जांच आख्या में एई अखंड प्रताप को दोषी पाते हुए कार्यमुक्त करने की संस्तुति की थी। इसी आधार पर एई अखंड प्रताप को पालिका के निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के पदीय दायित्वों से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर दिया। इसमें उन्होंने एई को आदेशित किया है कि वो शासन के आदेशों के क्रम में नगर निगम अलीगढ़ में योगदान प्रस्तुत करें। वहीं उन्होंने पालिका के निर्माण विभाग के जेई कपिल कुमार को कार्यवाहक सहायक अभियंता का पदभार भी सौंप दिया है।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका में किसी स्तर पर भ्रष्टाचार, नियमों की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी। सभासदों की शिकायत के आधार पर हमने एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह को कार्यमुक्त कर दिया। पालिका का कार्य निरंतर चलता रहे, इसके लिए जेई कपिल कुमार को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
उधर, वार्ड सभासदों ने इस कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम चेयरपर्सन के आभारी हैं कि उन्होंने भ्रष्ट आचरण करते हुए पालिका बोर्ड को बदनाम करने का काम करने वाले एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह के खिलाफ कार्यवाही कर जनभावना को सम्मान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई