मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन की पहल पर मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका की सुंदरता में चार चांद लगाने की कवायद तेज हो गई है। पालिका प्रशासन इसके लिए करीब एक करोड़ रुपए की लागत से यहां 170 फैंसी लाइटें लगाने के साथ कायाकल्प करने जा रही है। इसके लिए पालिका पूर्व में दो बार टेंडर निकाल चुकी है, लेकिन दोनों बार कोई निविदा नहीं आने से योजना को धरातल पर लाने में देरी हो रही है। इस बार पालिका ने तीसरी बार टेंडर निकाला है। वहीं करीब 3.38 करोड़ रुपए की राशि से कम्पनी बाग में विभिन्न कार्य कराए जाने की योजना है।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर कमला नेहरू वाटिका का सौन्दर्यकरण कराने के लिए नगर पालिका का ले-आउट प्लॉन तैयार करा चुकी है। नगर पालिका में सब कुछ तैयार कराए गए ले-आउट प्लान के अनुसार होगा। नगर पालिका कम्पनी बाग के सौन्दर्यकरण के साथ परिसर में पथ प्रकाश को भी सुधारने में लगी हुई है। नगर पालिका द्वारा यहां पर 170 फैंसी लाइटें लगाने के लिए करीब एक करोड़ रुपए की धनराशि खर्च करने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका ने तीसरी बार टेंडर निकाला है। नगर पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कम्पनी बाग में फंैसी लाइटें लगाई जाएगी। वहीं कंपनी बाग में सौंदर्यकरण की दिशा में शुरू कवायदों के बीच बोटिंग एरिया, जंगल थीम के साथ ही टॉय ट्रेन की यात्रा, जंगल थीम पर पत्थर के जानवर, लाइटिंग, तीन फाउंटेन, वूमेन जिम, योगा एरिया, सिंथेटिक ट्रैक आदि के बूते कंपनी बाग की दिशा और दशा बदलने जा रही है।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






