जिला पंचायत की बैठक में 72.65 करोड़ रुपये की आय का बजट पारित

Share :

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में वार्षिक बजट के साथ कई विशेष प्रस्तावों को सदन ने ध्वनिमत से स्वीकृत किया। सदन में कुछेक सदस्यों के हल्के विरोध के बीच मुजफ्फरनगर जनपद का नाम अब लक्ष्मीनगर किए जाने पर जोर दिया, जिसमें पूरा सदन एकमत नजर आया। इसके साथ केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए एक देश-एक चुनाव विधेयक को भी सदन का पूर्ण समर्थन मिला और ये दोनों प्रस्ताव पारित करते हुए मुख्यमंत्री को भेजे जाने की तैयारी शुरू कर दी। वहीं बोर्ड बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 72.65 करोड़ रुपये की आय का मूल बजट पारित करते हुए विकास कार्यों को गति देने की स्वीकृति सदन ने प्रदान कर दी। बोर्ड बैठक में पूर्व की भांति इस बार भी कई विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही कराने का सदन को भरोसा दिलाया।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित चौ. चरण सिंह सभागार में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूपी सरकार के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, बिजनौर सांसद चंदन चौहान, बुढ़ाना विधायक राजपाल सिंह बालियान, सपा के सांसद हरेन्द्र मलिक के प्रतिनिधि के रूप में राकेश शर्मा ने भी भाग लिया। बैठक में गत कार्यवाही की पुष्टि समेत कुल 5 प्रस्ताव वाला एजेंडा एएमए ने सदन के सम्मुख रखा। एजेंडे पर चर्चा के दौरान सभी प्रस्तावों को सदन की पूर्ण सहमति मिली। इसमें जिला पंचायत के एएमए ने सदन को बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिला पंचायत ने 72 करोड़ 65 लाख 97 हजार 66 रुपये की आय जुटाने का अनुमान लगाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम 6 माह में जिला पंचायत ने 46.42 करोड़ रुपये आय अर्जित की है। इसके साथ बोर्ड बैठक में मुजफ्फरनगर जिले का नाम बदलकर लक्ष्मी नगर किये जाने की मांग करते हुए जिला पंचायत सदस्य मनोज ने आवाज उठाई, जिसका एक अन्य सदस्य यूनुस ने विरोध करते हुए मुजफ्फरनगर का नाम बदले जाने को सही बताते हुए जनपद में सांप्रदायिक एकता की खातिर मौहब्बतनगर या भाईचारा नगर किए जाने की पैरवी की। सदन में कुछ सदस्यों ने चर्चा के दौरान मुद्दे को उठाया, जिस पर सदन एक मत दिखाई दिया। सदस्यों ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण व प्राचीन हैं। यहां शुकतीर्थ जैसा ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है, ऐसे में इस जिले का नाम मुगलकालीन पहचान से अलग करते हुए इसे मां लक्ष्मी के नाम पर लक्ष्मीनगर करना चाहिए। वहीं सदन में एक देश एक चुनाव की व्यवस्था का भी समर्थन करते हुए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। इस बोर्ड बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने बताया कि सदन में जनपद के चहुंमुखी विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं। जनपद का नाम बदलते हुए लक्ष्मीनगर करने और एक देश एक चुनाव का समर्थन हुआ है। इसके लिए हम जिलाधिकारी के माध्यम से दोनों ही प्रस्ताव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भिजवायेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जनपद मुजफ्फरनगर को लक्ष्मीनगर के नाम से नई पहचान दिलाने का काम किया जाये। उन्होंने बोर्ड बैठक में अधिकारियों के न आने की प्रवृत्ति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि पूर्व में दी चेतावनी के बावजूद इस बार जो अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इसके लिए हम शासन में भी पत्र लिखेंगे। बोर्ड बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के अलावा अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई