मंत्री चेयरपर्सन ने डीएम समेत अन्य अफसरों संग जाना नगर की विकास व्यवस्थाओं का हाल

Share :

मुजफ्फरनगर। बुधवार की सुबह नौ बजे उम्र के कौशल विकास मंत्री एवं मुज राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने डीएम उमेश मिश्रा और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप समेत अन्य अधिकारियों के साथ नगर का भ्रमण किया।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से चहुंमुखी विकास कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि मोहल्ला रामलीला टित्ता में जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए करीब 27 करोड़ की धनराशि से बठा नाला बनाया जाएगा। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। आबकारी में भी 2.71 करोड़ की धनराशि से नाला बनाया जाएगा। करीब 84 करोड़ की धनराशि से लोक निर्माण विभाग अंसारी रोड बनाएगा। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि अंसारी रोड का चौड़ीकरण, विश्वकर्मा चौक से जानसठ रोड मार्ग का चौठीकरण, शिव मूर्ति, झांसी का रानी, महावीर चौक का सौंदयीकरण कराया जाएगा। जानसठ रोड व भोपा रोड की सफाई, दोनों ओर डिवाईडर, कंपनी बाग में मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाएगा। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद नए जुड़े क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में आपसी समन्वय स्थापित हो और ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि किसी कार्य की पुनरावृत्ति न हो और उसमें लगने वाले समय की बचत हो सके।
राज्यमंत्री कपिलदेव, चेयरपर्सन मीनाक्षी, गौरव स्वरूपं व डीएम उमेश मिश्रा ने खालापार से होते हुए प्रेमपुरी पुलिस चौकी तक, आबकारी रोड, शामली रोड, हनुमान चौक से नावल्टी चौक तक, अहिल्याबाई मार्ग, अस्पताल चौराहा, रामलीला टिल्ला क्षेत्र के नाले की जल निकासी, रामलीला टिला का सौंदर्याकरण, काली नदी की सफाई, अंसारी रोड, भोपा रोड, विश्वकर्मा चौक, जानसठ रोड, स्ट्रीट वेंडर्स को स्थान आबंटन, खण्डित पीस लाईब्रेरी में पार्किंग एवं पुनर्निर्माण, ई-रिक्शाओं का सही प्रकार से संचालन आदि के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal