230 विद्युत बकायेदारों पर चला जिले में कार्रवाई का चाबुक

Share :

मुजफ्फरनगर। पावर कारपोरेशन की शुरू कवायदों के बीच मुजफ्फरनगर जनपद में राजस्व वसूली को जारी अभियान के बीच अधिकारियों द्वारा गठित टीमों ने नगरीय और गांव-देहात क्षेत्रों के बिजली के बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसा है। जिले में शुरू वसूली अभियान के बीच इन टीमों ने करीब 230 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के साथ सख्ती का संदेश दिया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इन विद्युत बकाएदारों पर करीब 20 लाख रुपए से भी अधिक बकाया है।
पॉवर कारपोरेशन के जनपद में शुरू राजस्व वसूली अभियान से पूर्व इन बड़े बकायदारों को विद्युत बकाया बिल की धनराशि को समय रहते जमा करने को विभाग द्वारा नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन इसके बाद भी कोई सक्रियता न होने पर विद्युत विभाग की ओर से अभियान शुरू किया गया। वित्तीय वर्ष की समाप्ति की ओर बढ़ते कदमों के बीच पॉवर कारपोरेशन ने राजस्व वसूली के लिए अब सख्ती शुरू की है। विभागीय अधिकारियों ने इस कड़ी में जिले के बड़े बकायेदारों की सूची तैयार करने के साथ उक्त टीमों ने ऐसे बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को पॉवर कारपोरेशन की गठित टीमों ने नगरीय क्षेत्र में मिमलाना रोड, रामलीला टिल्ला, आबकारी, हनुमानपुरी, प्रेमपुरी, जनकपुरी, आनंदपुरी, कच्ची सड़क, नई मंडी, खालापार, किदवईनगर के अलावा सुजडू डुंगर पट्टी, बघरा, शाहपुर, मीरांपुर, पुरकाजी, छपार आदि क्षेत्रों में बड़े बकायादारों के खिलाफ छापामार कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया। अभियान की कड़ी में विभाग की विभिन्न टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 230 बकायेदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए हैं। इन बकायेदारों पर करीब 20 लाख रुपए से अधिक का बकाया बताया जा रहा है। जिले में शुरू अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा है।

इन्होंने कहा-
मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में बिजली का बकाया बिल जमा न करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में जनपद में प्रतिदिन बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal