पहलवानों ने सांसद के विरुद्ध दी डीएम दरबार में दस्तक

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह द्वारा संभल सीओ अनुज पहलवान पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में वेस्ट यूपी समेत जनपद मुजफ्फरनगर के पहलवानों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे संयुक्त खेल समिति के पदाधिकारियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और डीएम-एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। उक्त ज्ञापन में उन्होंने संभल के सीओ के विरुद्ध आप सांसद संजय सिंह द्वारा की गई टिप्पणी का विरोध दर्ज कराने के साथ आप सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की।
बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे संयुक्तखेल समिति के उपाध्यक्ष चौ. युधिष्ठिर पहलवान ने डीएम-एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा कि वास्तव में एक खिलाड़ी बनाने में परिवार की कई-कई पीढ़ियों का बलिदान होता है। उन्होंने कहा कि नेता तो हेलीकॉप्टर से भी आ सकते हैं और पैसे देकर टिकट भी ले लेते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी होते हैं वह पहले जिला स्तर पर जीतते हैं और फिर स्टेट स्तर पर खेलते और फिर नेशनल खेल पाते हैं, तब कहीं जाकर वो फिर वर्ल्ड में जाकर भारत देश का परचम लहराते हैं। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी तैयार करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक सम्मानित पद पर बैठे सांसद संजय सिंह के दिए गए बयान से खिलाड़ियों और पहलवानों में रोष है। उन्होंने मांग की कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के विरुद्ध की गई टिप्पणी पर उनके खिलाफ कार्यवाही हो या वह सार्वजनिक रूप से आकर सभी खिलाड़ियों एवं पहलवानों से माफी मांगे।
इस दौरान मुख्य रूप से मदन खलीफा छुर, मांगेराम पहलवान राजस्थान केसरी, प्रवीण कोच, भारत पहलवान, गजेन्द्र कोच, जितेन्द्र कोच, सुमित पीनना, अर्जुन पहलवान, सुमित, शक्ति अमित, धर्मेन्द्र प्रहलवान, विनोद पहलवान, अभि त्यागी, पंकज, योगेश, मुकेश पहलवान, नीरज, अंकित लछेड़ा, आशु पचेंडा, शिवम, सौरभ काकरान, विवेक काकरान, संदीप प्रधान, अरविन्द प्रधान एवं अंकुर पहलवान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal