राष्ट्रीय एकीकरण समिति के सदस्यों ने साझा किए सुझाव

Share :

मुजफ्फरनगर। विकास भवन सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी मत्स्य नाथ द्विवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत पात्र लोगों के लिए सर्वे कार्य जनपद में चल रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सर्वे में जो लोग आवास विहीन हैं या कच्ची छत एवं दीवारें है उन सभी परिवारों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पात्र परिवार छूट रहा है, तो वह परिवार अपना सर्वे स्वयं एप के माध्यम से 31 मार्च तक कर सकते हैं, जिससे उन परिवारों का आवास हेतु पंजीकरण हो जाएगा। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि वे स्वयं अपने आसपास में ऐसा कोई पात्र व्यक्ति हो तो उनका सर्वे अवश्य कराएं जिससे उनको आवास का लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय एकीकरण के समिति सदस्यों ने कहा कि सोशल मीडिया में कुछ ऐसे व्यक्ति गलत मैसेज करते हैं जिससे माहौल बिगड़ सकता है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाए, ऐसे मैसेज पर ध्यान ना दिया जाए और ना ही किसी दूसरे को वह मैसेज फॉरवर्ड किया जाए। सभी लोग एक-दूसरे से भाईचारे के साथ अपने-अपने त्योहारों के पर्व को मनाएं। राष्ट्रीय एकीकरण एवं सांप्रदायिक सद्भाव को भी बनाए रखें। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के साथ ही स्पॉन्सरशिप योजना, शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में संक्षिप्त रुप से जानकारी दी। बैठक में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने विभागीय योजनाओं के पंपलेट वितरित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गोरखपुर हत्या काण्ड के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। गुरुवार को गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार तिवारी की निर्मम हत्या के विरोध में राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष पं. सुभाष गौतम के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा के माध्यम से दिये ज्ञापन में बताया कि जनपद गोरखपुर में ठेकेदार शिवकुमार

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal