शिक्षकों के विरोध के बीच शुरू हुई मूल्यांकन प्रक्रिया, गैर हाजिर रहे 398 परीक्षक

Share :

मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का बुधवार को नगर मुख्यालय स्थित चार मूल्याकंन केन्द्रों पर बुधवार से शुरू हो गया। शहर के चार केंद्रों पर शुरू हुए उक्त मूल्याकंन कार्य से पूर्व परीक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस बीच शिक्षकों ने शासन-प्रशासन को विरोध दर्ज कराते हुए काली पट्टी बांधकर मूल्याकंन किया। बुधवार को नगर में पहले दिन 17,766 हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पुस्तिकाओं का मूल्याकंन किया गया।

माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की जनपद में नकल विहीन एवं निर्विघ्न संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा के बाद बुधवार को नगर के 4 मूल्यांकन केन्द्रों में मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। जनपद में बनाए इन मूल्यांकन केन्द्रों में राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और इस्लामिया इंटर कॉलेज में बुधवार को आवंटित परीक्षक प्रात: 9 बजे बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए केन्द्रों पर पहुंचे। मूल्यांकन शुरू करने से पूर्व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन के नेतृत्व में शिक्षकों ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने सहमति बनाते हुए काली पट्टी बांधकर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन कार्य शुरू कर दिया। करीब दोपहर 2 बजे तक सभी मूल्याकंन कार्य कर परीक्षक अपने घरों को लौट गए। पहले दिन जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की राजकीय इंटर कॉलेज में 1400 व एसडी इंटर कॉलेज में 1843 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं की शुरू मूल्यांकन की प्रक्रिया में डीएवी इंटर कॉलेज में 8528 एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज में कुल 5995 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्याकंन किया गया।
शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार जैन के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली, धारा 21, 18 व 12 की बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं चिकित्सा सुविधा लागू किये जाने आदि प्रमुख मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए बांहों पर काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य को शुरू किया। इस दौरान मंत्री अरूण कुमार, कोषाध्यक्ष संजय मोघा के अलावा चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर मुख्य रूप से अरूण कुमार, राहुल कुमार, डॉ. रंजन सिंह पुंडीर, डॉ. अनिल सैनी, जावेद आलम, दिनेश शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, संजीव त्यागी, विजय शर्मा, राजकुमार जैन, सुरेन्द्र सिंह, सुभाष सिंह, विनय कुमार त्यागी, योगेश तोमर, हाकम सिंह, तेज प्रताप वाजपेई, नमन जैन, असित सिंह, शिव प्रताप सिंह रूपक वर्मा, राजीव कुमार, अजय कुमार आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

इन्होंने कहा-
मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान डीआईओएस राजेश श्रीवास ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर निरीक्षण किया। इस दौरान पहले दिन चारों मूल्यांकन केन्द्रों पर 398 परीक्षक किन्हीं कारण गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि गैरहाजिर रहे परीक्षकों को उपस्थित नहीं होने के कारण नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में हाईस्कूल के लिए कुल आवंटित उत्तर पुस्तिकाएं 1,78,017 और इंटरमीडिएट के लिए 1,51,972 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें से पहले दिन हाईस्कूल की 14,523 व इंटरमीडिएट की 3243 उत्तर पुस्तिकाओं का इस बीच मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन के लिए आवंटित कुल 1500 परीक्षकों में से पहले दिन 1102 परीक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal