मंडी श्रेत्र में एमडीए का गरजा महाबली, 58 बीघा भूमि का अवैध निर्माण ध्वस्त

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर से सटे बाहरी इलाकों में नित नए निर्माणों पर अंकुश लगाने एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ छेड़े अभियान के बीच मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-3 थाना नई मंडी क्षेत्र में गुरूवार को उस वक्त हड़कंप सा मच गया, जब एमडीएम उपाध्यक्ष कविता मीणा के आदेशों के अनुपालन में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ताओं द्वारा किए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। क्षेत्र में शुरू अभियान के बीच एमडीए की टीम ने यहां अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिंगकर्ता पवन मलिक, इन्द्रजीत रावत एवं अन्य द्वारा दीन दयाल स्कूल के सामने पचैंडा रोड पर लगभग 30 बीघा एवं आशीष कुच्छल, संजय ठाकुर व मेहराजू द्वारा ग्राम मुस्तफाबाद में लगभग 28 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से किए (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
नगरपालिका से सटे इलाकों में अधिक धन कमाने की लालसा में सक्रिय अवैध प्लॉटिंगकर्ताओं के विरूद्ध विकास प्राधिकरण की ओर से छेड़े अभियान से एक बार फिर गुरूवार को हड़कंप सा मचा रहा। इस दौरान एमडीए के महाबली की गर्जना से अवैध रूप से प्लॉटिंग करने वाले कारोबारी एमडीए की जद में आने से अवाक रह गए। गुरूवार को एमडीए टीम ने पूर्व में नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कोई साक्ष्य उपलब्ध न होने के बाद पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेशों की अनदेखी करने व अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाने पर ध्वस्तीकरण किए जाने की कार्यवाही की। गुरूवार को हुए एमडीए की इस कार्रवाई में विकास क्षेत्र जोन-3 थाना नई मंडी क्षेत्र में उक्त दो स्थलों पर लगभग 58 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की उक्त कार्यवाही की। उक्त कार्यवाही में अवैध भू-स्वामी/प्लॉटिगकर्ता पवन मलिक, इन्द्रजीत रावत एवं अन्य ने दीनदयाल स्कूल के सामने पचैंडा रोड पर लगभग 30 बीघा व आशीष कुच्छल, संजय ठाकुर व मेहराजू द्वारा ग्राम मुस्तफाबाद में 28 बीघा भूमि में अनाधिकृत रूप से किया था। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान एमडीए के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ सम्बन्धित थाने का पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal